फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Health: तपती गर्मी में भी शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं ये चीजें, जरूर बनाएं आहार का हिस्सा

Sat, 25 May 2024 07:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 25 May 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
cooling foods you must add to your summer diet best foods for hydration
गर्मी के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock

राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बढ़ता तापमान संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। उच्च तापमान, धूप की चपेट में आने के कारण हीट स्ट्रोक से लेकर ब्लड प्रेशर बढ़ने, हृदय गति में असमानता, डायबिटीज की समस्या सहित कई प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं। इन स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहने के लिए जरूरी है कि आप शरीर के तापमान को नियंत्रित करते रहने के निरंतर प्रयास करते रहें। आहार में कुछ चीजों को शामिल करना इसमें आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।



आहार विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ खाद्य पदार्थ प्राकृतिक रूप से ठंडे होते हैं। उनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। अपने हाइड्रेटिंग गुणों के कारण इनका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने और गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं से बचाने में मददगार हो सकता है।

आइए जानते हैं कि गर्मियों में किन चीजों का आहार में शामिल करके शरीर को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है?

cooling foods you must add to your summer diet best foods for hydration
गर्मी की समस्या - फोटो : istock

हीट स्ट्रोक में बढ़ जाता है शरीर का तापमान

हीट स्ट्रोक गर्मियों में होने वाली सामान्य समस्या है। इसमें शरीर का तापमान 104 डिग्री से अधिक बना रहता है। शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा करने वाले पसीने के तंत्र फेल हो जाते हैं जिसके कारण तेज गर्मी के बावजूद भी पसीना नहीं आता है। हीट स्ट्रोक के कारण चक्कर आने, पाचन में गड़बड़ी से लेकर रक्तचाप से संबंधित विकारों का खतरा भी बढ़ जाता है।

हीट स्ट्रोक से बचे रहने के लिए भी शरीर को शीतलता प्रदान करने वाली चीजों को आहार का हिस्सा बनाना जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन चीजों का सेवन लाभप्रद हो सकता है?

cooling foods you must add to your summer diet best foods for hydration
तरबूज - फोटो : istock

जरूर खाएं खीरा-तरबूज

खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसी तरह से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर तरबूज के सेवन से आप न सिर्फ शरीर को ठंडा रख सकते हैं साथ ही ये डिहाइड्रेशन से सुरक्षा देने में भी लाभकारी है। खीरा और तरबूज में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स की भी मात्रा होती है जो शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने और गंभीर बीमारियों से बचाने में फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
cooling foods you must add to your summer diet best foods for hydration
बहुत फायदेमंद है पुदीना - फोटो : Pexel

शरीर को ठंडा रखने में फायदेमंद है पुदीना

पुदीने में मेन्थॉल होता है जो शरीर का ठंडक का एहसास कराने में मददगार है। पानी, चाय, सलाद या स्मूदी में ताजी पुदीने की पत्तियां मिलाकर इसका सेवन करने से न सिर्फ आप गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रह सकते हैं साथ ही ये पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने में भी सहायक है। कब्ज-अपच जैसी दिक्कतों में भी पुदीने की पत्तियों के सेवन से लाभ पाया जा सकता है।

विज्ञापन
cooling foods you must add to your summer diet best foods for hydration
नारियल का पानी - फोटो : freepik.com

इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति के लिए पिएं नारियल पानी

नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। ये शरीर में पानी की कमी को दूर करने के साथ तरल पदार्थों के संतुलन को बनाए रखने में भी मददगार पेय है। नारियल पानी में सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम सहित शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के लाभकारी पोषक तत्वों की श्रृंखला होती है। रोजाना नारियल पानी पीने से गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों से आसानी से बचाव किया जा सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed