फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कों की तुलना में बेहद जटिल है लड़कियों के शरीर की संरचना, ये 8 लक्षण दिखे तो तुरंत मिले डॉक्टर से

Tue, 27 Oct 2020 12:21 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 27 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
common health Issues in women body
सांकेतिक तस्वीर

महिलाओं का शरीर पुरुषों की तुलना में अलग तो होता ही है, इसकी अपनी जटिलताएं भी हैं। शारीरिक संरचनाओं की वजह से महिलाओं को विभिन्न तरह की समस्याएं भी होती हैं।  पीरियड्स, प्रेगनेंसी और यौन समस्याओं के अलावा भी महिलाओं की कई ऐसी बीमारियां होती हैं, जिनके लिए उन्हें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के पास जाना चाहिए। अगर आपको भी अपने अंदर ये आठ लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए:



 

common health Issues in women body
periods

अनियमित माहवारी
अगर आप अनियमित माहवारी से परेशान हैं, जैसे कभी देर से पीरियड आना या फ्लो बहुत ज्यादा आना। ऐसे में आप दर्द से परेशान रहती हैं और कमजोरी महसूस करती हैं, तो जान लें कि इस स्थिति में स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलना बेहद जरूरी होता है। ये समस्याएं थायरॉइड से लेकर स्ट्रेस और डाइट से संबंधित भी हो सकती हैं।

common health Issues in women body
pain

आंत में दर्द
अगर आप प्रेशर को थोड़ा भी कंट्रोल नहीं कर पाती हैं और आपको आंत वाली जगह में कोई परेशानी है, तो ये पेल्विक फ्लोर वाली समस्या हो सकती है। इसके लिए भी समय रहते डॉक्टर से मिलना जरूरी है। अगर आप बिलकुल फिट एंड एक्टिव हैं और कोई हेल्थ प्रॉब्लम नहीं है, तो भी साल में एक बार रुटीन चेकअप के लिए जरूर जाना चाहिए, ताकि आप निश्चिंत रहें कि सब ठीक है और कोई समस्या नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
common health Issues in women body
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्रेस्ट में सिस्ट
अगर आपको सीने में कोई सूजन या गांठ मिलती है, तो ये बहुत-सी बीमारियों का कारण बन सकता है। अपने सभी काम छोड़ें और तुरंत चेकअप के लिए जाएं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, सभी प्रकार के गांठ कैंसर नहीं होती। अधिकतर सिस्ट होती हैं या फिर इंफेक्शन और हार्मोन की अनियमितता से हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

विज्ञापन
common health Issues in women body
पेट में असहनीय दर्द - फोटो : pixabay

असहनीय दर्द
माहवारी के दौरान पेट के निचले हिस्से में असहनीय दर्द होता है। यह तेज और अचानक उभरा दर्द पीसीओडी यानी ओवरी में गांठ की वजह से भी हो सकता है। ऐसे ही पेट में लगातार होने वाला दर्द फ्राइब्रॉइड की ओर इशारा करता है। अगर आप ऐसे किसी भी तरह के दर्द से परेशान हैं, तो तुरंत जांच करवाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed