फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: शरीर में अक्सर रहता है दर्द तो सिर्फ थकान मानकर न करें इग्नोर, इन छिपे हुए कारणों को भी जानिए

Sat, 26 Sep 2026 05:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Sep 2026 05:12 PM IST
सार

पूरे शरीर में दर्द रहना हमेशा सामान्य थकान की वजह से नहीं होता। शारीरिक गतिविधियों की कमी, ज्यादा मेहनत, तनाव और नींद की गड़बड़ी इसके कारण हो सकते हैं। लगातार या बढ़ते दर्द, कमजोरी और दूसरे लक्षणों में डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

विज्ञापन
Body Pain and Fatigue know its causes and When Should You Be Concerned
दर्द की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आपको भी शरीर में अक्सर दर्द बना रहता है? ये समस्या आपको लगातार परेशान करती रहती है?



शरीर में दर्द होना वैसे तो काफी आम है। इसे आमतौर पर काम की थकान, ज्यादा चलने या नींद पूरी न होने से जोड़कर देखा जाता है लेकिन अगर पूरे शरीर में बार-बार दर्द रहता है, दर्द लंबे समय तक बना रहता है तो इसे सिर्फ थकान समझकर अनदेखा करते रहना ठीक नहीं है।

शरीर में दर्द बने रहने के कई कारण हो सकते हैं। मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव, लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहना और तनाव से लेकर कुछ बीमारियां भी इसके पीछे की वजह हो सकती हैं। वैसे तो ये दिक्कत कुछ समय तक आराम या हल्की-फुल्की दवाओं से आसानी से ठीक हो जाती है, पर अगर आपको अक्सर दर्द रहता है और ये ठीक होने के बाद फिर से लौट आता है तो इसपर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है।

Body Pain and Fatigue know its causes and When Should You Be Concerned
शरीर में दर्द की समस्या - फोटो : Adobe

शरीर में दर्द  क्यों होता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लंबे समय तक बैठे रहना, अचानक ज्यादा व्यायाम करना, शरीर पर जरूरत से ज्यादा मेहनत या गलत तरीके से सोने से मांसपेशियों में दर्द हो सकती है। अगर रोजाना शारीरिक गतिविधि बहुत कम है और अचानक भारी व्यायाम शुरू कर दिया जाए तो शरीर में दर्द हो सकता है। 
 

  • इसी तरह लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने से गर्दन, कंधे और कमर की मांसपेशियों पर दबाव पड़ सकता है। जिसके कारण आपको दर्द हो सकता है। 
  • तनाव भी दर्द को बढ़ाने वाला कारण हो सकता है। लंबे समय तक तनाव के कारण कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है इसके कारण भी आपको सिरदर्द, नींद की समस्या तथा दूसरी शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं।
Body Pain and Fatigue know its causes and When Should You Be Concerned
थकान और दर्द की समस्या - फोटो : Freepik.com

दर्द के साथ रहता है  थकान? 

पूरे शरीर में दर्द और लगातार थकान होना कई बार बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। सूजन वाली बीमारियां, नींद से जुड़ी समस्याएं लंबे समय तक थकान का कारण बन सकती हैं।
 

  • विटामिन-डी की कमी भी लगातार थकान से जुड़ी समस्याओं को बढ़ाने वाली मानी जाती रही है।
  • फाइब्रोमायल्जिया जैसी स्थिति में पूरे शरीर में लंबे समय तक मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़ा दर्द, थकान और याददाश्त से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Body Pain and Fatigue know its causes and When Should You Be Concerned
दर्द के कारणों को समझना जरूरी - फोटो : freepik

दर्द के पीछे के कारणों को समझिए

अगर पूरे शरीर में दर्द लगातार बना हुआ है, बार-बार लौटता है और इससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं तो इसके पीछे के कारणों को समझने के लिए समय रहते डॉक्टर से मिलकर जांच करा लें।
 

  • दर्द के साथ लगातार थकान, नींद की परेशानी, कमजोरी, जोड़ों में सूजन या दूसरे नए लक्षण कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की ओर संकेत हो सकते हैं, जिनका समय रहते निदान और इलाज जरूरी हो जाता है। 
  • दर्द अचानक बहुत तेज हो, उसके साथ सीने में दर्द, सांस फूलने, बेहोशी जैसा महसूस हो तो ये मेडिकल इमरजेंसी हो सकता है, जिसमें तुरंत डॉक्टर के पास जाना जरूरी है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed