सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 12 के शो लॉन्च के दौरान सुर्खियां बटोरने वाली कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के फैंस के लिए बुरी खबर है। हाल ही में खबर आई कि दोनों डेंगू का शिकार हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। खबरों की मानें तो पिछले कुछ दिनों से दोनों पति-पत्नी बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने ब्लड टेस्ट करवाया। इस टेस्ट में उन्हें पता चला कि उनके प्लेटलेट्स कम हैं। दोनों को 22 सितंबर को तेज बुखार आने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आइए जानते हैं डेंगू के बुखार के क्या होते हैं लक्षण और पता चलने पर तुरंत कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष को हुआ डेंगू, इलाज के दौरान बरतनी चाहिए ये सावधानियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का खौफ सबसे ज्यादा बरसात के मौसम में बना रहता है। यह वही मौसम होता है जो मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां प्रदान करता है। एडीज इजिप्टी मच्छर बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाते हैं। जब डेंगू वायरस वाला मच्छर किसी इंसान को काटता है तो उसके वायरस उस इंसान के शरीर में पहुंच जाते हैं, जिससे वह डेंगू वायरस से पीड़ित हो जाता है। डेंगू बुखार एक संक्रमण है जो डेंगू वायरस के कारण होता है। डेंगू का इलाज समय पर करना बहुत जरुरी होता हैं वरना व्यक्ति की जान भी जा सकती है। डेंगू के बुखार में बुखार, सिरदर्द, त्वचा पर चेचक जैसे लाल चकत्ते और मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण शामिल होते हैं।
ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढ़ना
सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना
आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, जो आंखों को दबाने या हिलाने से और बढ़ जाता है
बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना और जी मितलाना और मुंह का स्वाद खराब होना
गले में हल्का-सा दर्द होना
शरीर खासकर चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल-गुलाबी रंग के रैशेज होना
-ठंडा पानी पीने से बचें। इसके अलावा मैदा और बासी खाना भी न खाएं।
-खाने में हल्दी, अजवाइन, अदरक, हींग का ज्यादा-से-ज्यादा इस्तेमाल करें।
-इस मौसम में पत्ते वाली सब्जियां, अरबी, फूलगोभी खाने से बचें।
-हल्का खाना खाएं, जो आसानी से पच सके।
-पूरी नींद लें, खूब पानी पीएं और पानी को उबालकर पीएं।
-मिर्च मसाले और तला हुआ खाना न खाएं, भूख से कम खाएं, पेट भर न खाएं।
-खूब पानी पीएं। छाछ, नारियल पानी, नीबू पानी आदि खूब पिएं।
अगर व्यक्ति को तेज बुखार, जोड़ों में तेज दर्द और शरीर पर रैशेज दिखाई दें तो तुरंत डेंगू का टेस्ट करवा लें। डेंगू की जांच के लिए शुरुआत में एंटीजन ब्लड टेस्ट (एनएस 1) किया जाता है। इस टेस्ट में डेंगू शुरू में ज्यादा पॉजिटिव आता है, जबकि बाद में धीरे-धीरे पॉजिविटी कम होने लगती है। यह टेस्ट करीब 1000 से 1500 रुपये में होता है। अगर तीन-चार दिन के बाद टेस्ट कराते हैं तो एंटीबॉडी टेस्ट (डेंगू सिरॉलजी) कराना बेहतर है। इसके लिए 600 से 1500 रुपये लिए जाते हैं। डेंगू की जांच कराते हुए वाइट ब्लड सेल्स का टोटल काउंट और अलग-अलग काउंट करा लेना चाहिए। इस टेस्ट में प्लेटलेट्स की संख्या पता चल जाती है। डेंगू के टेस्ट ज्यादातर सभी अस्पतालों और लैब्स में हो जाते हैं। टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे में आ जाती है। अच्छी लैब्स तो दो-तीन घंटे में भी रिपोर्ट दे देती हैं। ये टेस्ट खाली या भरे पेट, कैसे भी कराए जा सकते हैं।