फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तोंद अंदर करनी है और इन बीमारियों से बचना है तो खाने में शामिल करें नारियल तेल 

Mon, 13 Jan 2020 07:12 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 13 Jan 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
coconut oil health benefits how to use coconut oil in food
नारियल तेल

अगर आप स्वस्थ जीवनशैली चाहते हैं तो फौरन अपने खाने में नारियल तेल शामिल करें। नारियल तेल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खाने में नारियल तेल को शामिल करने से आपको हार्ट से लेकर पाचन तंत्र तक की कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। नारियल तेल शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और हमें सर्दी-खांसी के अलावा भी कई बीमारियां से दूर रखता है। नारियल तेल से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। आइए जानते हैं कि खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से क्या-क्या फायदा होता है


 

coconut oil health benefits how to use coconut oil in food
coconut oil

खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से आपकी तोंद नहीं निकलेगी। दरअसल, नारियल तेल से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होने से फैट तेजी से बर्न होता है। अगर आप वजन घटना चाहते हैं तो फैट का बर्न होना जरूरी है। खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। नारियल तेल से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है और संक्रमण नहीं होता। नारियल तेल शरीर के बैक्टिरिया से लड़ता है और पेट का संक्रमण नहीं होता।  

 

coconut oil health benefits how to use coconut oil in food
नारियल तेल
खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। नारियल तेल से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है और संक्रमण नहीं होता।नारियल तेल शरीर के बैक्टिरिया से लड़ता है और पेट का संक्रमण नहीं होता। खाने में नारियल तेल के प्रयोग से हार्ट की समस्या नहीं होती है। नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो कि गुड कोलेस्ट्रोल के लिए फायदेमंद होता है।शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने से हार्ट की समस्या नहीं होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
coconut oil health benefits how to use coconut oil in food
नारियल तेल
आप अगर खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं तो आपके दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से शरीर में मेग्नेशियम और कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है। कैल्शियम से हड्डियां मजबूत रहती हैं। नारियल तेल में एंटी-बैक्टिरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है। प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ने से सर्दी-जुखाम की समस्या नहीं होती है।नारियल तेल शरीर में मौजूद बुरे बैक्टिरिया को मार डालता है। ऐसे में अगर डाइड में नारियल तेल का उपयोग किया जाए तो सांस के संक्रमण से बचा जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed