फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सर्दियों में विटामिन-सी का जबरदस्त स्रोत हैं ये फल, कोलेस्ट्रॉल और पाचन के लिए भी इसके लाभ

Wed, 21 Dec 2022 11:37 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Dec 2022 11:37 AM IST
विज्ञापन
citrus fruits are good source of vitamin c, best fruits for digestion and cholesterol
विटामिन सी के लिए क्या खाना चाहिए? - फोटो : iStock

प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हुए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से विटामिन-सी वाली चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है। विटामिन सी  न सिर्फ इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार है साथ ही इससे स्कर्वी जैसी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, सर्दियों के इस मौसम में कई ऐसे फल आसानी से उपलब्ध होते हैं जो विटामिन-सी का जबरदस्त स्रोत हैं। आहार में इन फलों को शामिल करके विशेष लाभ प्राप्त किया जा सकता है।



पुरुषों को नियमित रूप से 90 मिलीग्राम और महिलाओं को 75 मिलीग्राम की मात्रा में विटामिन सी की आवश्यकता होती है। आमतौर पर दैनिक आहार में कुछ चीजों को शामिल करके इसकी आसानी से पूर्ति की जा सकती है। खट्टे फलों को विटामिन सी का सबसे जबरदस्त स्रोत माना जाता है। आइए जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में किन फलों से इस विटामिन की पूर्ति आसानी से की जा सकती है और इन फलों से क्या लाभ हो सकते हैं?

citrus fruits are good source of vitamin c, best fruits for digestion and cholesterol
संतरे खाने से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

विटामिन सी का स्रोत है संतरा

संतरे व्यापक रूप से विटामिन सी के शीर्ष स्रोतों में से एक हैं इससे विटामिन-सी के दैनिक आवश्यकताओं की 70-90 फीसदी की आसानी से प्राप्ति की जा सकती है। संतरे आपकी कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में सहायक हैं। संतरे, शरीर को कोलेजन बनाने में मदद करते हैं है, यह एक प्रकार की प्रोटीन है घावों को ठीक करने और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए मददगार माना जाा है। संतरे को एनीमिया के जोखिमों को बचाने में भी लाभकारी पाया गया है, इससे आयरन के अवशोषण में मदद मिलती है।

citrus fruits are good source of vitamin c, best fruits for digestion and cholesterol
अंगूर खाने से होने वाले लाभ - फोटो : getty images

अंगूर से होने वाले लाभ

अंगूर में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और एलेगिक एसिड पाए जाते हैं, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है। एक कप अंगूर से 5 मिलीग्राम तक विटामिन सी प्राप्त किया जा सकता है, यह प्रतिरक्षा को बढ़ाने और शरीर को संक्रामक रोगों से बचाने में सहायक है। अंगूर फाइबर का अच्छा स्रोत हैं, जो आपके मल त्याग को आसान बनाने और पाचन को ठीक रखने में मदद करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
citrus fruits are good source of vitamin c, best fruits for digestion and cholesterol
अनानास से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : PIXABAY

अनानास का करिए सेवन

अनानास में संतरे की तुलना में अधिक विटामिन सी होता है और यह पाचक एंजाइम ब्रोमेलैन का एकमात्र खाद्य स्रोत है। इसमें मैंगनीज के अलावा, विटामिन बी6, कॉपर, थियामिन, फोलेट, पोटेशियम, मैग्नीशियम, नियासिन, राइबोफ्लेविन और आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। अनानास में मौजूद एंजाइम आपकी आंत में प्रोटीन को तोड़ने में मदद करते हैं, जो कब्ज, गैस और सूजन को कम करने का प्रभावी उपाय हो सकता है।

विज्ञापन
citrus fruits are good source of vitamin c, best fruits for digestion and cholesterol
नाशपाती खाने से क्या फायदा है? - फोटो : istock

नाशपाती के कई लाभ

नाशपाती में विटामिन सी की मात्रा लगभग 7 मिलीग्राम होती है। मध्यम आकार के नाशपाती भी फाइबर भी पाया जाता है जो इसे पाचन के लिए काफी लाभकारी फलों में से एक बनाता है। इस फल में मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी और कैंसर रोधी गुण इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके वाहिकाओं के कार्यों को आसान बनाने में नाशपाती का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed