फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्लोरीन डाइऑक्साइड: वो खतरनाक केमिकल जिसे बताया जा रहा कोरोना वायरस का इलाज

Mon, 20 Apr 2020 05:28 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 20 Apr 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Chlorine dioxide, a dangerous chemical is being described as a treatment for coronavirus
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी के चमत्कारिक इलाज के तौर पर कई लोग इन दिनों एक विवादास्पद रसायन क्लोरीन डाइऑक्साइड के इस्तेमाल को बढ़ावा देने लगे हैं। इसे 'मिराकल मिनरल सप्लीमेंट' या 'चमत्कारिक खनिज पदार्थ' के नाम से भी जाना जाता है।



एक जमाने से लोग मलेरिया, डायबिटीज, अस्थमा, ऑटिज्म और यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज के तौर पर इसका प्रचार करते रहे हैं। हालांकि किसी भी स्वास्थ्य संगठन ने क्लोरीन डाइऑक्साइड को एक दवा के तौर पर मान्यता नहीं दी है।

और अब जब सारी दुनिया कोविड-19 की महामारी से जूझ रही है, इस केमिकल को एक बार फिर से लोग कोरोना वायरस की काट के तौर पर पेश करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं और क्लोरीन डाइऑक्साइड के इस्तेमाल का तरीका बता रहे हैं।

Chlorine dioxide, a dangerous chemical is being described as a treatment for coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर

क्लोरीन डाइऑक्साइड के खतरे
लेकिन इस केमिकल से जुड़े खतरों की एक लंबी सूची है और कई संगठनों ने इसके इस्तेमाल को लेकर सख्त चेतावनी भी जारी की हैं। आखिरी चेतावनी अमरीका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) विभाग की तरफ से आई है।

यूएसएफडीए ने आठ अप्रैल को जारी की गई चेतावनी में कहा है, "क्लोरीन डाइऑक्साइड के प्रभाव या सुरक्षा के बारे में कोई वैज्ञानिक साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। इससे मरीज के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पहुंचता है।"

Chlorine dioxide, a dangerous chemical is being described as a treatment for coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर

क्या है क्लोरीन डाइऑक्साइड?
इसे डिस्टिल वाटर (जब पानी को उबालकर भाप में और उसे वापस ठंडा कर पानी में बदल दिया जाता है) में सोडियम क्लोराइट मिलाकर तैयार किया जाता है। इसका इस्तेमाल साफ-सफाई के काम में किया जाता है। नाम से ये ब्लीच या क्लोरीन के करीब लगता है।

कंप्लूटेंस यूनिवर्सिटी ऑफ मैड्रिड में केमिस्ट्री के प्रोफेसर मिगेल एंजेल सिएरा रॉड्रिग्ज कहते हैं, "ये एक ऐसा कीटाणुनाशक है जिसका इस्तेमाल उद्योगों में किया जाता है। इसे कभी खाने या पीने के इस्तेमाल में नहीं लाना चाहिए।"

यूएसएफडीए ने भी कहा है कि क्लोरीन डाइऑक्साइड पीने से गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं और यहां तक कि जान भी जा सकती है। प्रोफेसर मिगेल ने बताया, "इसमें कोई शक नहीं कि कोरोना वायरस पर क्लोरीन डाइऑक्साइड का कोई असर नहीं होता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Chlorine dioxide, a dangerous chemical is being described as a treatment for coronavirus

जानलेवा साइड इफेक्ट्स
क्लोरीन डाइऑक्साइड के इस्तेमाल के बाद मरीजों के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्परिणाम सामने आए हैं। अमरीका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग को मिली रिपोर्टों के मुताबिक, इस केमिकल से शरीर के श्वसन प्रणाली, लिवर (यकृत) जैसे अंग काम करना बंद कर देते हैं।

कुछ मामलों में तो दिल की धड़कनें इस हद तक असामान्य हो गईं कि मरीज की जान जाने तक की नौबत आ जाती है। इसके अलावा लाल रक्त कोशिकाओं को नुकसान, उल्टी और डायरिया का गंभीर प्रकोप भी देखा गया है।

यूएसएफडीए का कहना है कि क्लोरीन डाइऑक्साइड के इस्तेमाल के बाद अगर मेडिकल हेल्प लेने में देरी हुई तो इससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

विज्ञापन
Chlorine dioxide, a dangerous chemical is being described as a treatment for coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोविड-19 के खिलाफ
मुश्किल तो तब और बढ़ जाती है जब फेसबुक और यूट्यूब पर ऐसे वीडियो की भरमार दिखती है जिनमें लोग क्लोरीन डाइऑक्साइड के औषधीय गुणों का बखान कर रहे होते हैं। इन वीडियो में लोगों को ये दावा करते देखा जा सकता है कि क्लोरीन डाइऑक्साइड में वायरस और बैक्टीरिया को खत्म करने की क्षमता है।

कोरोना वायरस से फैली महामारी के दौर में अब लोग इसे कोविड-19 के खिलाफ चमत्कारिक इलाज के तौर पर बता रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में इक्वाडोर के गुआयाक्वील शहर की एक महिला जो अस्थमा की मरीज भी हैं, उन्होंने क्लोरीन डाइऑक्साइड को लेकर अपने अनुभव बताएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed