फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में चीन से नहीं बल्कि ज्यादातर इन देशों से आया कोरोना वायरस, भारतीय शोधकर्ताओं का दावा

Fri, 10 Jul 2020 04:05 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 10 Jul 2020 04:05 PM IST
सार


 

विज्ञापन
China Coronavirus source in India Sars cov 2 virus from Middle East Oceania South Asia Iisc Says IISc Study
Coronavirus in India - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

दुनिया के 200 से ज्यादा देशों को बुरी तरह प्रभावित करने वाला कोरोना वायरस कहां से आया, इसको लेकर अध्ययन और बहस दोनों जारी है। इस वायरस की शुरुआत चीन से हुई, लेकिन चीन में कहां से आया? कुछ अध्ययनों में इस बात को लेकर सहमति बनी है कि यह पैंगोलिन या किसी अन्य जानवर से चमगादड़ में और फिर चमगादड़ से इंसानों में आया। खैर, क्या आप जानते हैं कि भारत में कोरोना वायरस कहां से आया? अधिकतर लोगों का अंदाजा यही होगा कि भारत में भी कोरोना वायरस चीन से ही आया होगा। लेकिन भारतीय शोधकर्ताओं ने इसको लेकर अलग ही दावा किया है। उनके मुताबिक भारत में कोरोना वायरस केवल चीन से नहीं, बल्कि कहीं और से आया है। 

China Coronavirus source in India Sars cov 2 virus from Middle East Oceania South Asia Iisc Says IISc Study
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) के शोधकर्ताओं ने एक शोध अध्ययन में दावा किया है कि भारत में कोरोना वायरस चीन से नहीं, बल्कि यूरोप, मिडिल ईस्ट और साउथ एशिया के इलाकों से आया है। इसके पीछे शोधकर्ताओं का तर्क है कि देश में सबसे ज्यादा यात्री इन्हीं  क्षेत्रों से आए। 
China Coronavirus source in India Sars cov 2 virus from Middle East Oceania South Asia Iisc Says IISc Study
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • शोध अध्ययन करने वाली आईआईएससी(IISc) की इस टीम में शामिल माइक्रोबायोलॉजी और सेल बायोलॉजी के प्रोफेसर कुमारावेल सोमसुंदरम, माइनक मंडल, अंकिता और अन्य शोधकर्ताओं ने जीनोमिक्स स्टडी के आधार पर यह वैज्ञानिक खोज की है। शोधकर्ताओं ने वायरस के जीनोम अनुक्रमों का विस्तृत विश्लेषण किया। उन्होंने भारत में वायरस के मूल और महत्वपूर्ण आनुवंशिक वेरिएंट के संभावित स्रोत का पता लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
China Coronavirus source in India Sars cov 2 virus from Middle East Oceania South Asia Iisc Says IISc Study
Coronavirus - फोटो : Pixabay
  • रिसर्च जर्नल करंट साइंस में प्रकाशित इस आलेख के मुताबिक, विश्लेषण से पता चला है कि 137 में 129 भारतीय लोगों में कोरोना इन देशों के लोगों से मिलता-जुलता था। क्लस्टर- ए से मालूम हुआ कि भारतीय नमूने ओशिनिया, कुवैत और साउथ एशियन नमूनों जैसे थे। वहीं क्लस्टर बी के नमूने यूरोपियन नमूनों से मिलते-जुलते थे। 
विज्ञापन
China Coronavirus source in India Sars cov 2 virus from Middle East Oceania South Asia Iisc Says IISc Study
Coronavirus - फोटो : Pixabay
  • शोधकर्ताओं ने बताया कि कुछ नमूने मिडिल ईस्ट और साउथ एशियन नमूने जैसे भी थे। इस तरह का परिणाम बताता है कि अधिकांश भारतीय लोगों में जो कोविड-19 का वायरस मिला है वह मूलतः यूरोप, मिडिल ईस्ट, साउथ एशिया और ओशिनिया का है। 137 में से केवल आठ नमूने ऐसे थे जौ चीन और ईस्ट एशिया के सैंपलों से मिल रहे थे। इससे यह भी पता चलता है कि यह वायरस चीन से लौटे भारतीय लोगों से भी आया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed