फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस इम्यूनिटी बूस्टर काढ़े से ठीक हुआ कोरोना का मरीज, अब वायरल हो रही रेसिपी

Fri, 10 Jul 2020 02:19 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 10 Jul 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Immunity Boosting Kadha recipe To Cure Coronavirus infection
काढ़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

इस कोरोना महामारी के समय में अगर किसी चीज पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है तो वो ये है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे मजबूत बनाया जाए, उसे कैसे बढ़ाया जाए। यहां तक कि आयुष मंत्रालय भी लगातार इसे बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन करने की सलाह दे रहा है, जिससे कोरोना वायरस से ठीक होने में मदद मिल सके या फिर उसके संक्रमण से बचा जा सके। एक ऐसे ही काढ़े की रेसिपी आजकल खूब वायरल हो रही है, जिसे इम्युनिटी बूस्टर कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस काढ़े के सेवन से एक मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण को मात दे चुका है। 

Immunity Boosting Kadha recipe To Cure Coronavirus infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस इम्युनिटी बूस्टर काढ़े की रेसिपी

इस इम्युनिटी बूस्टर काढ़े को बनाना बेहद ही आसान है। इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए जिन चीजों की जरूरत पड़ेगी, वो इस प्रकार हैं- 

  • 1 चम्मच काली मिर्च 
  • 1 चम्मच लौंग 
  • 1/2 कप हल्दी के टुकड़े 
  • 1-2 बड़ी इलायची 
  • 1 चम्मच मुनक्का
  • दालचीनी का 1 टुकड़ा 
  • 5-6 चम्मच कटी हुई अदरक 
  • तुलसी की 5-6 पत्तियां 
Immunity Boosting Kadha recipe To Cure Coronavirus infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैसे बनाया जाए इस काढ़े को? 

इस काढ़े को बनाने में आधा घंटा का समय लग सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अदरक और हल्दी लें और उसे चार कप पानी में डालकर तब तक उबालें, जब तक कि वो पीला न हो जाए और अदरक की खूश्बू न आने लगे। पांच से छह मिनट तक उबालने के बाद उसमें बाकी चीजें भी मिला दें और फिर उसे कम से कम 15 से 20 मिनट तक उबालें। इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि काढ़े में आप उतनी ही मात्रा में पानी मिलाएं जितने की आपको जरूरत हो। बस आपका काढ़ा तैयार है। अब इसे एक कप में छान लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर उसे अच्छी तरह घोल दें। अब आप इस इम्युनिटी बूस्टर काढ़े को पी सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Immunity Boosting Kadha recipe To Cure Coronavirus infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस काढ़े से क्या फायदा होगा? 

डॉक्टरों की मानें तो काढ़े में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने की शक्ति होती है। साथ ही यह कोरोना वायरस के प्रमुख लक्षणों सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की वजह से ही यह काढ़ा कोरोना वायरस के संक्रमण को ठीक करने में मददगार साबित हुआ है। 

विज्ञापन
Immunity Boosting Kadha recipe To Cure Coronavirus infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

काढ़े के नुकसान भी हैं

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले काढ़े के सेवन से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर अधिक मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो इससे आंखों में जलन, पेट में जलन और मुंह में छाले पड़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि मसालों से बने काढ़े का सेवन कम मात्रा में करें और साथ ही डॉक्टर से भी परामर्श ले लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed