फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: बच्चों के आहार में जरूर शामिल करें ये तीन चीज, विकास और बौद्धिक क्षमता बढ़ाने में मिलेगी मदद

Mon, 04 Apr 2022 10:26 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 04 Apr 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
Children's Diet tips in hindi, how to improve child mental health and growth skills
बच्चों को दें पौष्टिक आहार - फोटो : Pixabay

अध्ययनों से पता चलता है कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ बचपन को आधार माना जाता है। जिन बच्चों के पोषण का सही से ध्यान रखा जाता है, उनमें कई तरह की बीमारियों, जटिलताओं आदि का जोखिम कम होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी माता-पिता को अपने बच्चों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार देने की सलाह देते हैं। पौष्टिक आहार का मतलब भोजन में विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और  विशिष्ट पोषक तत्वों को शामिल करना है। बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास में स्वस्थ आहार की विशेष भूमिका होती है। यह न सिर्फ आपके बच्चे के शारीरिक विकास को बढ़ावा देने में सहायक होंगे साथ ही उन्हें बीमारियों से भी सुरक्षित रखेंगे।



बाल रोग विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों को खाने के लिए क्या दिया जाए, इसके साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखना आवश्यक है कि उन्हें किन चीजों से दूर रखा जाए। फास्ट फूड्स, चॉकलेट और कुकीज आदि का बढ़ता सेवन बच्चों में मोटापा, बौद्धिक क्षमता में कमी और कई तरह की अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन रहे हैं। आइए आगे विस्तार से जानते हैं कि बढ़ते बच्चों के आहार में किन चीजों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए। 

Children's Diet tips in hindi, how to improve child mental health and growth skills
बच्चों के आहार को रखें स्वस्थ - फोटो : Pixabay

फल और हरी सब्जियां
बढ़ते बच्चों को अलग-अलग मात्रा में विशिष्ट पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। बच्चे की वृद्धि और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के लिए आहार में फलों और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें। मौसमी फल विटामिन्स और खनिजों के साथ एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ तमाम तरह की बीमारियों और संक्रमण के जोखिम को कम कर सकते हैं। आहार में मौसमी फलों को शामिल करना विशेष लाभप्रद हो सकता है।

Children's Diet tips in hindi, how to improve child mental health and growth skills
साबुत अनाज के क्या लाभ हैं? - फोटो : iStock

साबुत अनाज और डेयरी उत्पाद
बच्चों के आहार में साबुत अनाज जैसे गेहूं की रोटी, दलिया, पॉपकॉर्न, जौ-बाजरा आदि को शामिल करना आवश्यक है। ये न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं साथ ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को भी कम करने में सहायक माने जाते हैं। इसके अलावा बच्चे को दूध, दही, पनीर या फोर्टिफाइड सोया मिल्क जैसे डेयरी उत्पाद भी जरूर दें, ये हड्डियों के विकास में सहायक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Children's Diet tips in hindi, how to improve child mental health and growth skills
आहार में बढ़ाएं प्रोटीन की मात्रा - फोटो : iStock

प्रोटीन और विटामिन्स
बढ़ते बच्चों के लिए प्रोटीन बहुत आवश्यक होता है। यह मांसपेशियों को बढ़ावा देने और मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। मांस और अंडे, सेम, मटर, सोया उत्पाद, और तमाम तरह के नट्स को आहार में शामिल करना विशेष लाभप्रद हो सकता है। विटामिन सी-डी और ई वाली चीजों की भी मात्रा बढ़ाएं। ये मजबूत इम्युनिटी और आंखों की सेहत को बेहतर रखने में मदद करेंगी।

विज्ञापन
Children's Diet tips in hindi, how to improve child mental health and growth skills
जंक फूड्स से बढ़ती हैं बीमारियां - फोटो : iStock

इन चीजों से बनाएं दूरी
बच्चों की सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक है, इसलिए आहार में अस्वास्थ्यकर चीजों को बिल्कुल न शामिल करें। ब्रेड, पास्ता, पिज्जा आदि मोटापा और पेट की बीमारियों को बढ़ा सकते हैं। बच्चों में इनकी आदत कई तरह की स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकती है। सेचुरेटेड और ट्रांस फैट, सोडियम वाली चीजों का कम से कम सेवन सुनिश्चित कराएं। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed