फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heart Disease: बार-बार आते हैं चक्कर और लेते हैं खर्राटे तो हार्ट में हो सकती है समस्या, न करें इसे अनदेखा

Fri, 28 Jun 2024 07:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 28 Jun 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Chest Discomfort to Snoring know symptoms of heart disease and heart attack
हृदय रोगों का जोखिम - फोटो : istock

हृदय रोग, वैश्विक स्तर पर असमय मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक माने जाते हैं। आश्चर्यजनक रूप से कम उम्र के लोगों में भी इसका खतरा बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। गड़बड़ लाइफस्टाइल से लेकर आहार के चुनाव में गड़बड़ी इन समस्याओं का प्रमुख कारण मानी जाती है। पिछले कुछ वर्षों में कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक का जोखिम देखा जा रहा है, जो निश्चित ही चिंता बढ़ाने वाली है।



अगर आपके हृदय में कुछ गड़बड़ हो जाए, तो आपको कैसे पता चलेगा? इसके लक्षणों पर ध्यान देकर। पर क्या आप जानते हैं कि हर बार हृदय संबंधी समस्याओं के स्पष्ट संकेत नजर आएं ऐसा जरूरी नहीं है। हार्ट अटैक के मामलों में भी हमेशा ऐसा नहीं होता कि छाती में अचानक दर्द हो और फिर आप जमीन पर गिर पड़ें, जैसा कि फिल्मों में दिखाया जाता हैं। हृदय संबंधी कई लक्षण जरूरी नहीं हैं कि आपकी छाती से संबंधित ही हों।

आइए जानते हैं कि हृदय की समस्याओं के किन संकेतों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है जिनपर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की जरूरत है?

Chest Discomfort to Snoring know symptoms of heart disease and heart attack
हार्ट की समस्या - फोटो : istock

हृदय रोगों का जोखिम

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में हृदय रोग विशेषज्ञ विन्सेंट बुफालिनो कहते हैं हृदय रोगों का जोखिम तब और अधिक हो जाता है जब आप 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हों, आपका वजन अधिक हो, या आपको मधुमेह, हाई कोलेस्ट्रॉल या उच्च रक्तचाप की समस्या हो। जितने अधिक जोखिम कारकों के आप शिकार हैं, दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी और अधिक बढ़ जाता है। पर अब हृदय रोग बढ़ती उम्र से संबंधित ही नहीं रहे हैं, कम उम्र से ही इसके खतरे को लेकर सावधानी बरतते रहने की जरूरत है।

आइए जानते हैं कि हृदय रोगों के किन लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है।

Chest Discomfort to Snoring know symptoms of heart disease and heart attack
चक्कर आना या कमजोरी - फोटो : istock

अक्सर चक्कर आना या कमजोरी महसूस होना

अक्सर चक्कर आना या कमजोरी महसूस होना हृदय संबंधी समस्याओं की तरफ संकेत हो सकता है। वैसे तो बहुत सी चीजें आपका संतुलन खोने या बेहोशी का कारण बन सकती हैं। लेकिन अगर आपको अचानक से अस्थिरता महसूस हो और सीने में तकलीफ या सांस लेने में दिक्कत हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से मदद लें।

डॉ बुफालिनो कहते हैं, इसका मतलब यह हो सकता है कि आपका रक्तचाप कम हो गया है, इससे भी हृदय के लिए दिक्कतें बढ़ने लग जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chest Discomfort to Snoring know symptoms of heart disease and heart attack
हार्ट अटैक के संकेत - फोटो : istock

हाथ-गले या जबड़े में दर्द

गले या जबड़े में दर्द को अक्सर मांसपेशियों की समस्या, सर्दी या साइनस की समस्या मान लिया जाता है। लेकिन अगर आपको सीने के बीच में दर्द या दबाव महसूस हो जो आपके हाथ-गले या जबड़े तक फैल जाता है, तो यह दिल के दौरे का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अचानक थकान या घबराहट महसूस होना भी हृदय स्वास्थ्य के लिए अलार्मिंग माना जाता है।

विज्ञापन
Chest Discomfort to Snoring know symptoms of heart disease and heart attack
खर्राटे आने की समस्या - फोटो : istock

खर्राटे की दिक्कत

नींद के दौरान हल्के खर्राटे लेना सामान्य बात है। लेकिन असामान्य रूप से तेज खर्राटे लेना जो हांफने या दम घुटने जैसा लगता है, ये स्लीप एपनिया का संकेत हो सकता है। यह तब होता है जब आप रात में कई बार सोते समय कुछ पलों के लिए सांस नहीं ले पाते हैं।  इससे आपके दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। जिन लोगों को स्लीप एपनिया की समस्या होती है उनमें हृदय संबंधित समस्याओं के विकसित होने का जोखिम अधिक हो सकता है। खर्राटे की इस तरह की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed