खुद को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जितनी जरूरी एक अच्छी डाइट है उतना ही जरूरी है आपका लाइफस्टाइल, काम के कुछ टिप्स।
सर्दी के मौसम में वॉक पर या जिम जाना मुश्किल लगता है, ऐसे में खुद को ही घर पर बस 35 मिनट दें तो शरीर सारा दिन चुस्त बना रहेगा। सर्दी के सीजन जिम या एक्सरसाइज करने वाले थोड़े ढीले पड़ जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसी एक्सरसाइज भी हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से कर सकते हैं। मात्र 30 से 35 मिनट में अपने आपको पूरा फिट रख सकते हैं और पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगे।
फ्लेक्स जिम के एमडी व मिस्टर नार्थ इंडिया अजय कुमार बाबी के मुताबिक सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ता है, जिन्होंने एक्सरसाइज की शुरुआत कुछ दिन पहले की हो। वह अक्सर जिम या अपनी दौड़ को गोल कर जाते हैं। यदि ऐसे लोग चाहते हैं कि वे कुछ ऐसा करे, जिससे वे पूरे दिन फिट महसूस कर सकते हैं तो उन्हें कुछ नुस्खे आजमाने होंगे। ये टिप्स वे लोग भी अपना सकते हैं, जो न तो जिम जाते हैं और न ही पार्क में।
सूर्य नमस्कार
यह एक कार्डियो-वस्कुलर व्यायाम है। यदि आपके पास समय की कमी हो तो इससे बेहतर कोई व्यायाम नहीं हो सकता। इसे खाली पेट करें। इसे रोजाना 15-20 मिनट करें। इसमें 12 से ज्यादा आसन होते हैं। उदाहरण के तौर पर योगा मैट के किनारे पर खड़े हो जाएं।
प्रणाम मुद्रा
दोनों पंजे एक साथ जोड़ कर रखें और पूरा वजन दोनों पैरों पर समान रूप से डालें। अपनी छाती फुलाएं और कंधे ढीले रखें। श्वास लेते वक्त दोनों हाथ बगल से ऊपर से उठाएं और श्वास छोड़ते वक्त हथेलियों को जोड़ते छाती के सामने प्रणाम मुद्रा में ले आएं।