फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन कारणों से भारतीयों को सबसे अधिक होता है मुंह और गले का कैंसर, न करें नजरअंदाज 

Sat, 17 Apr 2021 10:13 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 17 Apr 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
causes of mouth and neck cancer in india
30-40 प्रतिशत कैंसर मुंह और गले के हैं - फोटो : pixa

Medically Reviewed by Dr. Devavrat Arya


डॉ देवव्रत आर्य

एसोसिएट डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी 

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत, नई दिल्ली

डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी, डी.एम

साल 2018 में भारत में पुरुषों में मुंह और होंठ का कैंसर सबसे आम कैंसर था। भारत में सभी प्रकार के कैंसरों में 30-40 प्रतिशत कैंसर मुंह और गले के हैं। पूरे विश्व में हर साल मुंह के कैंसर के मामले सबसे ज्यादा भारत में पाये जाते हैं। मुंह और गले के कैंसर के कई बार व्यक्ति स्वयं ही जिम्मेदार होता है लेकिन कई बार इसके कई अन्य कारण भी होते हैं। यह तो तय बात है मुंह और गले के कैंसर की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। भारत में मुंह तथा गले के कैंसर के मामलों को बढ़ाने में जोखिम के ये कारक होते हैं। 

 

causes of mouth and neck cancer in india
85 प्रतिशत मुंह और गले के कैंसर मुख्यत: तंबाकू से जुड़े होते हैं - फोटो : Social media

तंबाकू 
धूम्रपान करना और तंबाकू संबंधी अन्य उत्पादों का इस्तेमाल करना मुंह और गले के कैंसर के लिये खतरे के मुख्य कारक होते हैं। लगभग 85 प्रतिशत मुंह और गले के कैंसर मुख्यत: तंबाकू से जुड़े होते हैं। साथ ही सेकंड हैंड स्मोक के संपर्क में आने वाले लोगों को मुंह और गले के कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा होता है। 

शराब
ज्यादा मात्रा में नियमित रूप से शराब पीने से मुंह, ग्रसनी और स्वरयंत्र संबंधी कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। शराब के साथ तंबाकू का सेवन करने से खतरा कई गुना बढ़ जाता है। 

 

causes of mouth and neck cancer in india
मुंह और गले के कैंसर को बढ़ने में कई साल लग जाते हैं - फोटो : social media

उम्र
ज्यादातर मुंह और गले के कैंसर को बढ़ने में कई साल लग जाते हैं, इसलिये इस प्रकार का कैंसर युवाओं में ज्यादा नहीं पाया जाता है। 40 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुंह और गले का कैंसर होने का खतरा ज्यादा रहता है। 

लिंग
वैसे तो हर साल महिलाओं में मुंह और गले के कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन पुरुषों में महिलाओं की तुलना में मुंह और गले के कैंसर का खतरा 2 से 3 गुना ज्यादा होता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
causes of mouth and neck cancer in india
अल्ट्रावॉयलेट किरणों के संपर्क में आने से मुंह और गले के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है - फोटो : सोशल मीडिया

यूवी किरणों के संपर्क में आना
लंबे समय तक अल्ट्रावॉयलेट किरणों के संपर्क में आने से मुंह और गले के आस-पास की त्वचा तथा होंठ के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। 

ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी)
एचपीवी इंफेक्शन और ऑरोफैरिंगियल कैंसर, हाइपोफैरिंक्स और टॉन्सिल के कैंसर का खतरा आपस में काफी करीब से जुड़े हुए हैं। इससे स्वरयंत्र के कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। 

 

विज्ञापन
causes of mouth and neck cancer in india
मुंह और दांतों की साफ-सफाई का पूरा ध्यान नहीं रखते हैं - फोटो : Pixabay

मुंह की सही साफ-सफाई ना रखना
जो लोग अपने मुंह और दांतों की साफ-सफाई का पूरा ध्यान नहीं रखते हैं, उन्हें मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। 

काम से जुड़े खतरे
लकड़ी के कण, पेंट के फ्यूम, कुछ खास प्रकार के केमिकल और एस्बेस्टस का सांस द्वारा अंदर लेने पर मुंह और गले के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed