फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किन कारणों से हो सकता है जेस्टेशनल डायबिटीज और इस पर नियंत्रण पाने के उपाय

Sun, 25 Apr 2021 02:30 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 25 Apr 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
causes of gestational diabetes and how to control it in hindi
इस स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है - फोटो : social media

Medically Reviewed by Dr.Saket Kant

डॉ साकेत कांत, सीनियर कंसल्टेंट, डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी 

डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी, डीएम

अनुभव- 14 वर्ष

जेस्टेशनल डायबिटीज का निदान गर्भावस्था के दौरान ही किया जाता है।अन्य प्रकार के मधुमेह की तरह, जेस्टेशनल डायबिटीज भी आपकी कोशिकाओं द्वारा हो रहे ग्लूकोज के उपयोग को प्रभावित करता है। यह गर्भावस्था के साथ-साथ बच्चे के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। गर्भावस्था के दौरान इस तरह की जटिलता चिंताजनक है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि डॉक्टर द्वारा बताए अनुसार दवा लेने पर, स्वस्थ भोजन खाने पर, नियमित रूप से व्यायाम करके आवश्यकता पड़ने पर इस स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। स्वस्थ आहार और व्यायाम का पालन करने के बावजूद ग्लूकोज का स्तर अधिक होने पर इंसुलिन थेरेपी की आमतौर पर आवश्यकता होती है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन कारणों से यह हो सकता है। 

causes of gestational diabetes and how to control it in hindi
टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना अधिक होती है - फोटो : Pixabay

हो सकता है टाइप-2 डायबिटीज
गर्भकालीन मधुमेह वाली महिलाओं में, रक्त शर्करा का स्तर आमतौर पर प्रसव के बाद वापस सामान्य हो जाता है। लेकिन अगर आपको जेस्टेशनल डायबिटीज है, तो टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना अधिक होती है। चिकित्सकिय सलाह पर आप अपने ब्लड शुगर स्तर को बार- बार जांच लें। रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने से माँ और उसके बच्चे को स्वस्थ रखा जा सकता है और प्रसव के दौरान किसी भी जटिलता को रोका जा सकता है।ॉ

causes of gestational diabetes and how to control it in hindi
रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि हो सकती है - फोटो : social media

विभिन्न कारक जो गर्भकालीन मधुमेह को जन्म दे सकते हैं- 

हार्मोनल परिवर्तन 
गर्भावस्था के दौरान, हार्मोन का स्तर बदल जाता है, जिससे शरीर के लिए रक्त शर्करा को कुशलता से संसाधित करना कठिन हो जाता है और इसके परिणामस्वरूप रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि हो सकती है इसलिए बहुत जरूरी है कि आपके हार्मोन संतुलित हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
causes of gestational diabetes and how to control it in hindi
स्वास्थ्य स्थिति जो इंसुलिन में उतार-चढ़ाव का कारण बन सकती है - फोटो : सोशल मीडिया

इंसुलिन में उतार-चढ़ाव
पॉलीसिस्टिक अंडाशय सिंड्रोम (पीसीओएस) या कोई अन्य स्वास्थ्य स्थिति जो इंसुलिन में उतार-चढ़ाव का कारण बन सकती है। उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग, या अन्य कोई समस्या का होना। 

विज्ञापन
causes of gestational diabetes and how to control it in hindi
शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होना - फोटो : social media

-अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त होना

- पहले से परिवार के किसी सदस्य का मधुमेह से ग्रसित होना

-जेस्टेशनल डायबिटीज या प्रीडायबिटीज का इतिहास होना

-शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed