फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीरियड्स में इस वजह से होती है महिलाओं को पेट में दिक्कत, ऐसे करें घरेलू उपचार

Thu, 02 May 2019 05:38 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 02 May 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
causes and remedies of bloating during premenstrual syndrome

हर महीने महिलाओं को एक हफ्ते पीरियड्स के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को हद से ज्यादा कमर और पेट दर्द, हैवी ब्लीडिंग और ब्रेस्ट दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में कई महिलाओं को पीरियड शुरू होने से पहले या शुरू होने पर पेट फूला हुआ लगता है और अपना वजन अधिक लगता है। कपड़े टाइट होने लगते हैं और पीरियड्स के दौरान पेट  फूल जाता है। ये प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) के लक्षणों में से एक हो सकता है। जानिए ऐसा क्यों होता है। 





 
causes and remedies of bloating during premenstrual syndrome
क्या है पीरियड्स में पेट फूलने की वजह?

डॉक्टरों के अनुसार, हर महीने पीरियड्स शुरू होने के समय महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। पीरियड शुरू होने से कुछ वक्त पहले प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजेन के स्तर में बदलाव होता है। ये हार्मोनल बदलाव आंतों के मूवमेंट को धीमा करते हैं और इसके साथ ही नमक और पानी को जमा कर वाटर रिटेंशन की वजह बनते हैं। इससे ब्लोटिंग (फूलना) होती है और भारी महसूस करती हैं। पेट फूलने की दिक्कत सामान्य से ज्यादा हो सकती है और कुछ महिलाओं को सुस्त और असहज बनाती है। 




 
causes and remedies of bloating during premenstrual syndrome
उपाय 
पीरियड्स के दौरान पेट फूलने की समस्या से हर दूसरी महिला परेशान है। इसके लिए कुछ आसान उपाय हैं जिन्हे अपनाकर आप इस समस्या से आराम पा सकती हैं। 
-फल और हरी सब्जियां जैसी हेल्दी चीजें खाएं।
-बहुत ज्यादा नमकीन चीजें न खाएं। पोटैशियम से भरपूर केला, पालक जैसी हरी पत्तीदार सब्जियां और शकरकंद जैसी चीजें पीरियड ब्लोटिंग को कम करने में मदद करती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
causes and remedies of bloating during premenstrual syndrome
-खूब पानी पीएं। ये किडनी की कार्यक्षमता में सुधार करने के साथ ही आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा।
-रोजाना एक्सरसाइज जरुर करें। पूरे वक्त बैठे रहकर दिक्कत को और न बढ़ाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed