Cardamom Health Benefits In Hindi: छोटी इलायची को हरी इलायची भी कहा जाता है। भारतीय रसोई में ये एक महत्वपूर्ण मसाला है। इसकी सुगंध और स्वाद न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभदायक होती है। छोटी इलायची में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। हरी इलायची में विटामिन ए, सी और बी 6 के साथ ही कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं।
Cardamom Benefits: सेहत के लिए वरदान है छोटी इलायची, सेवन से होते हैं बड़े-बड़े फायदे
इलायची में डायटरी फाइबर के गुण मौजूद हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि हर रोज एक हरी इलायची खाने के क्या फायदे हो सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलायची के सेवन के फायदे
पाचन में सुधार
इलायची के सेवन से पाचन तंत्र की समस्याएं, जैसे अपच, गैस, और एसिडिटी कम होती हैं। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और पाचन को बेहतर बनाता है।
मुंह की दुर्गंध से छुटकारा:
इलायची का चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है और यह माउथ फ्रेशनर का काम करता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मसूड़ों की समस्याओं को भी कम करते हैं।
रक्तचाप को नियंत्रित करना
इलायची में मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होता है। यह दिल की सेहत को भी सुधारता है।
वजन घटाने में मदद
इलायची के नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
श्वसन तंत्र को मजबूत बनाना
इलायची अस्थमा, खांसी और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं में राहत देती है। यह श्वसन तंत्र को खोलने और सांस लेने में मदद करती है।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करना
इलायची का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
इलायची में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक
इलायची शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है और किडनी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है।
------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।