फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: डायबिटीज और मोटापा बढ़ा देती हैं कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें, पर इससे दूरी बना लेना और भी हानिकारक

Sat, 24 Jun 2023 02:34 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Jun 2023 02:34 PM IST
विज्ञापन
carbohydrates benefits and disadvantages for health, why daily carbohydrate intake is important
कार्बोहाइड्रेट क्यों जरूरी है। - फोटो : istock

कार्बोहाइड्रेट वो पोषक तत्व हैं, जिसको लेकर लोगों के मन में कई प्रकार के सवाल रहते हैं। अक्सर फिटनेस के शौकीन, डायबिटीज रोगी आहार से कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को एकदम कम कर देते हैं। माना जाता है कि कार्ब्स वजन बढ़ने का कारण हो सकते हैं। इसके अलावा यह मधुमेह, हृदय रोग और हाई कोलेस्ट्रॉल के जोखिमों को भी बढ़ा देती है। तो क्या हम सभी को कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों से बिल्कुल दूरी बना लेनी चाहिए?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कार्बोहाइड्रेट को छोड़ देना कभी भी स्वस्थ आहार का विकल्प नहीं हो सकता है। यह आपके शरीर के लिए ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है, यानी अगर आप कार्बोहाइड्रेट से बिल्कुल दूरी बना लेते हैं तो गंभीर कमजोरी के शिकार हो सकते हैं। यह जरूर ब्लड शुगर और वजन को बढ़ाने वाली मानी जाती रही है, पर इसे छोड़ देने से और भी गंभीर दुष्प्रभावों का खतरा हो सकते हैं। 

carbohydrates benefits and disadvantages for health, why daily carbohydrate intake is important
कार्बोहाइड्रेट की कमी से कम हो सकती है ऊर्जा - फोटो : Pixabay

कार्ब्स वाली चीजें खाना बंद कर दें तो क्या होगा?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, आहार में क्या शामिल करें क्या नहीं? इस बारे में प्लान करते समय यह जरूर सोचना चाहिए कि जिन चीजों से आप बिल्कुल दूरी बना रहे हैं उसके क्या प्रभाव हो सकते हैं? अगर आप अचानक से कार्ब्स वाली चीजें खाना बंद कर देते हैं तो इसके गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

शरीर के लिए अन्य पोषक तत्वों की ही तरह हमे रोजाना सीमित मात्रा में कार्ब्स की भी आवश्यकता होती है। इसकी कमी होने पर शरीर अपनी ऊर्जा के लिए फैट को कीटोन्स में ब्रेक करना शुरू कर देता है, इसे कीटोसिस कहते हैं और इसका दुष्प्रभाव कई अंगों पर हो सकता है। 

carbohydrates benefits and disadvantages for health, why daily carbohydrate intake is important
आहार में संतुलित रखें कार्ब्स की मात्रा - फोटो : istock

इन समस्याओं के बारे में भी जानिए

यदि आप लंबी अवधि के लिए कार्ब्स की मात्रा को एकदम कम या बिल्कुल बंद कर देते हैं तो इससे आपमें कुछ विटामिन या खनिजों की कमी भी हो सकती है और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ने लग जाती हैं।

कार्बोहाइड्रेट की कमी के कारण शरीर, ब्लड शुगर के स्तर को भी सामान्य बनाए रखने में विफल हो जाता है, जिससे ब्रेन फॉग जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। आपको  सोने में कठिनाई हो सकती है। आप बहुत थका हुआ महसूस कर सकते हैं जिसका सीधा असर आपकी उत्पादकता पर भी देखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
carbohydrates benefits and disadvantages for health, why daily carbohydrate intake is important
कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खानी चाहिए या नहीं - फोटो : iStock

कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाएं या नहीं?

अब सवाल यह है कि हमें कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खानी चाहिए या नहीं?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को सभी पोषक तत्वों की सीमित मात्रा में आवश्यकता होती है, कार्बोहाइड्रेट की भी। इसलिए इससे बिल्कुल ही दूरी बना लेना अच्छा विकल्प नहीं है। आप प्रतिदिन 100 से 120 ग्राम कार्बोहाइड्रेट लेते हैं तो इससे शरीर के उर्जा का स्तर भी ठीक बना रहता है और वजन बढ़ने का खतरा भी कम होता है।

हालांकि हमेशा ध्यान रखें कार्बोहाइड्रेट हमारे लिए तभी नुकसानदायक हैं जब इनका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं पर उस हिसाब से व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां नहीं करते। सीमित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन और नियमित व्यायाम आपको स्वस्थ रखने में काफी मददगार हो सकता है।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed