कैंसर या कर्क रोग एक बहुत ही घातक बीमारी है। इस बीमारी में शरीर के किसी भी हिस्से की कोशिकाओं का अनियंत्रित विभाजन होने लगता है। इस बीमारी से हर साल लाखों लोगो की जान चली जाती है। माना जाता है कि कैंसर केवल शराब, सिगरेट और तंबाकू के कारण होता है लेकिन ऐसा नहीं है। बता दें कि कैंसर होने का एक कारण शराब और धूम्रपान है वहीं हमारे घर में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो इस बीमारी की वजह बनती है। हमअपने घरों में कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जो कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती है। आइए हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं...
घर में इस्तेमाल होने वाली इन चीजों से बनाए दूरी, नहीं तो हो सकती है कैंसर जैसी घातक बीमारी
माइक्रोवेव पॉपकॉर्न
फिल्म या टीवी पर कोई पसंदीदा शो देखते वक्त लोगों को पॉपकॉर्न खाने में बहुत मजा आता है। लेकिन माइक्रोवेव में गर्म किया हुआ पॉपकॉर्न कैंसर जैसी घातक बीमारी का वजह बन सकता है। दरअसल, जब माइक्रोवेव में पॉपकॉर्न के पैकेट को गर्म किया जाता है तो यह खतरनाक केमिकल्स छोड़ता है जो पॉपकॉर्न में मिल जाता है। इस पॉपकॉर्न को खाने से फेफड़ों का कैंसर जैसी बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।
प्लास्टिक का इस्तेमाल
घरों में अख्सर प्लास्टिक से बने सामानों का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि प्लास्टिक को बनाने में कई प्रकार के केमिकल का प्रयोग किया जाता है। इनमें से कुछ केमिकल ऐसे हैं जो मानव शरीर के लिए बेहद खतरनाक हैं। बिस्फेनॉल ए (बीपीए) नामक केमिकल भी इन्हीं केमिकलों में से एक है जिसका इस्तेमाल प्लास्टिक बनाने में किया जाता है। यह केमिल शरीर में पहुंकर इम्यून सिस्टम व हार्मोन्स पर असर डालता है। इसके अलावा जब प्लास्टिक कंटेनरों में खाना गर्म किया जाता है तो उस दौरान प्लास्टिक से निकलने वाला टॉक्सिंस इंसुलिन को बढ़ाकर फैट सेल्स को रिलीज करता है और कैंसर की संभावना को बढ़ा देता है।
कार्बोनेटिड ड्रिंक
कार्बोनेटिड ड्रिंक्स पीने का चलन अब ज्यादा हो गया है। खास तौर पर गर्मियों में लोग इसे खुब पीते हैं। बता दें कि इन ड्रिंक्स में हाई-फ्रुटोज कॉर्न सीरप, कई प्रकार के केमिकल्स और कलर्स होते हैं जो कैंसर सेल्स को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में इन ड्रिंक्स का सेवन करना बेहद खतरनाक हो सकता है।
आलू चिप्स और फ्रेंच फ्राई
ऐसा कोई भी नहीं होगा जिसे आलू का चिप्स खाना पसंद नहीं होगा लेकिन इसमें सबसे ज्यादा कैलोरी और फैट पाया जाता है। बता दें कि बाजार में बने आलू के चिप्स और फ्रेंच फ्राई में एक्रिलामाइड नामक तत्व पाया जाता है जो हमारे सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। सबसे बढ़िया होगा कि आप घर पर ही स्नैक्स बनाकर खाएं।