Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: आंखों की रोशनी बिल्कुल ठीक, फिर भी हो सकता है ग्लूकोमा; ये बीमारी चुपचाप छीन सकती है आपकी नजर

Thu, 19 Nov 2026 10:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Nov 2026 10:32 PM IST
सार

ग्लूकोमा आंखों की ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचाने वाली बीमारी है। शुरुआती दौर में इसके लक्षण नहीं दिखते, लेकिन धीरे-धीरे साइड की नजर कम हो सकती है। नियमित आंखों की जांच से इसकी पहचान की जाती है। 

विज्ञापन
Can You Have Glaucoma Even With Perfect Eyesight know Early Signs and risk factors
ग्लूकोमा की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

आंखों की बीमारियां वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा हैं। लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने समस्याओं को और भी बढ़ा दिया है। लिहाजा कम उम्र के लोग, यहां तक कि बच्चे भी नजर की समस्याओं का शिकार देखे जा रहे हैं। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने मोतियाबिंद के बढ़ते खतरों को लेकर अलर्ट किया था। डॉक्टर बताते हैं, मोतियाबिंद के अलावा  कई और भी स्थितियां हैं जो सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती हैं। कई बार आपको नजर तो ठीक होती है फिर भी आंखों में गंभीर समस्याएं पल रही होती हैं।



अगर आपको दूर और पास की चीजें साफ दिखाई देती हैं, आंखों में दर्द नहीं है और चश्मे का नंबर भी नहीं बढ़ रहा, तो अक्सर मान लिया जाता है कि हमारी आंखें पूरी तरह स्वस्थ हैं। पर क्या वास्तव में ऐसी है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, ग्लूकोमा जैसी आंखों की कई बीमारियां बिना लक्षणों के साथ बढ़ती रहती हैं। इसमें भले ही आपको सही से दिख रहा है फिर भी अंदर ही अंदर बीमारी पल रही हो सकती है।

Trending Videos
Can You Have Glaucoma Even With Perfect Eyesight know Early Signs and risk factors
ग्लूकोमा की समस्याओं को जानिए - फोटो : Adobe Stock

ग्लूकोमा की बढ़ती समस्याएं

ग्लूकोमा आंखों की ऐसी बीमारी है, जो शुरुआती दौर में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंचा सकती है। इसमें आंखों के पीछे मौजूद वे नसं प्रभावित हो जाती हैं, जो आंखों से मिलने वाली तस्वीरों की जानकारी दिमाग तक पहुंचाती है। 

सबसे बड़ी परेशानी यह है कि बीमारी की शुरुआत में लोगों को देखने में कोई खास दिक्कत महसूस नहीं होती। हालांकि धीरे-धीरे आपके आसपास देखने की क्षमता कम होने लगती है। 
कई बार मरीज को इसका पता तब चलता है, जब आंखों को काफी नुकसान पहुंच चुका होता है। 

ऐसे में सवाल है कि सामान्य नजर होने के बावजूद ग्लूकोमा की पहचान कैसे करें और किन लोगों को नियमित आंखों की जांच करानी चाहिए?

Can You Have Glaucoma Even With Perfect Eyesight know Early Signs and risk factors
आंखों की बीमारियों का जोखिम - फोटो : Freepik.com
कैसे जानें कहीं आप भी तो नहीं हो गए हैं शिकार?

ग्लूकोमा की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है, आमतौर पर इसमें कोई लक्षण नहीं दिखते, इसीलिए इसे 'साइलेंट थीप ऑफ आइज' भी कहा जाता है। शुरुआत में तो इसकी पहचान नहीं हो पाती है पर बीमारी बढ़ने के साथ इसके लक्षण स्पष्ट दिखने लग जाते हैं। 
 
  • साइड से दिखाई देने वाली चीजें धीरे-धीरे कम नजर आना।
  • आसपास मौजूद वस्तुओं को देखने में परेशानी।
  • नजर के कुछ हिस्सों में धब्बे दिखाई देना।
  • बीमारी बढ़ने पर देखने का क्षेत्र बहुत सीमित हो जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can You Have Glaucoma Even With Perfect Eyesight know Early Signs and risk factors
आंखों की समस्याओं के बारे में जानिए - फोटो : Amarujala.com

किन्हें ज्यादा खतरा और कैसे करें बचाव?

डॉक्टर बताते हैं वैसे तो ग्लूकोमा की समस्या किसी को भी हो सकती है पर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में इसका खतरा ज्यादा देखा जाता रहा है।

अगर आपके परिवार में पहले से किसी को ग्लूकोमा की दिक्कत रही है, आंखों का दबाव ज्यादा महसूस होता रहता है या फिर पहले से आंखों की कुछ समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपमें भविष्य में ग्लूकोमा होने का खतरा हो सकता है। ग्लूकोमा से हुए डैमेज को  ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन समय पर इलाज से बीमारी को बढ़ने से रोकने और बची हुई रोशनी सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed