Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: सर्दियों में कम लगती है प्यास, तो क्या इस मौसम में भी हो सकता है डिहाइड्रेशन? इन लक्षणों पर दें ध्यान

Thu, 26 Nov 2026 10:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 26 Nov 2026 10:33 PM IST
सार

सर्दियों में प्यास कम लगने, पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। मुंह सूखना, पेशाब का रंग गहरा होना, सिरदर्द-कमजोरी और चक्कर आना इसका संकेत हैं। सर्दियों में भी नियमित रूप से पानी, सूप और तरल पदार्थ लेते रहें।

विज्ञापन
Can You Get Dehydrated in Winter know Winter Dehydration Symptoms and risk
डिहाइड्रेशन की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को ठीक तरीके से काम करते रहने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है नियमित रूप से खूब पानी पीते रहना। गर्मी के दिनों में हमें खूब प्यास लगती है और हम पर्याप्त मात्रा में पानी भी पाते रहते हैं पर क्या आप सर्दियों में शरीर के हाइड्रेशन का ध्यान रख रहे हैं?



गर्मी के मौसम में प्यास लगना और बार-बार पानी पीना सामान्य है। लेकिन सर्दियों में अक्सर लोग पानी पीना भूल जाते हैं। ठंड में प्यास कम लगती है, इसलिए शरीर को पानी की जरूरत होने के बावजूद लोग पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ नहीं लेते। यही आदत धीरे-धीरे डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी का कारण बन सकती है।

तो क्या सर्दियों में भी शरीर में पानी की हो सकती है? आइए इस बारे में जान लेते हैं।

Trending Videos
Can You Get Dehydrated in Winter know Winter Dehydration Symptoms and risk
डिहाइड्रेशन की समस्या - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी हो या सर्दी शरीर की प्रक्रियाएं हर मौसम में एक ही रहती हैं। पेशाब और त्वचा के जरिए शरीर से पानी निकलता रहता है, जिसकी पूर्ति के लिए हमें पानी पीते रहने की जरूरत होती है। शरीर में पानी की कमी होने से सिरदर्द, थकान, चक्कर, कब्ज और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर स्थिति में किडनी और ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ सकता है।
 
गर्मियों में डिहाइड्रेशन के कारण होने वाली दिक्कतें ज्यादा होती है, वहीं सर्दियों में मौसम के कारण इसके दुष्प्रभाव कम दिखाई देते हैं। हालांकि सर्दियों में भी शरीर में पानी की कमी होने का खतरा रहता है। 

सर्दियों में डिहाइड्रेशन क्यों होता है?
 

  • ठंडी और शुष्क हवा में सांस लेने के दौरान शरीर से नमी बाहर निकलती है। 
  • इसके अलावा, ठंड में कुछ लोगों को बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। 
  • बुखार, उल्टी-दस्त, ज्यादा चाय-कॉफ पीना और एक्सरसाइज के दौरान पसीना निकलना भी डिहाइड्रेशन की वजह बन सकते हैं।
Can You Get Dehydrated in Winter know Winter Dehydration Symptoms and risk
डिहाइड्रेशन का खतरा - फोटो : Freepik.com

कहीं आप भी तो नहीं हो गए हैं डिहाइड्रेशन का शिकार?

शरीर में पानी की कमी के कारण कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। सर्दियों में इसके लक्षण कम देखे जाते हैं पर कुछ स्थितियों में डिहाइड्रेशन के कारण आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
 

  • मुंह और गला बार-बार सूखना शरीर में पानी की कमी का संकेत है।
  • पेशाब का रंग गहरा पीला होना या पेशाब कम होना।
  • पानी की कमी के कारण सिरदर्द, थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
  • खड़े होने पर चक्कर आना और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी 
  • पानी की कमी के कारण कब्ज की दिक्कत भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can You Get Dehydrated in Winter know Winter Dehydration Symptoms and risk
डिहाइड्रेशन से कैसे बचें? - फोटो : Amarujala.com/AI

सर्दियों में डिहाइड्रेशन से कैसे बचें?

सर्दियों में भी डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है, ऐसे में शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए ठंड में प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। बहुत ठंडा पानी पीने की जगह हल्का गुनगुना पानी ले सकते हैं। पानी के अलावा सूप, दूध और पानी से भरपूर फल-सब्जियां भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती हैं। 
 

  • पेशाब के रंग पर ध्यान दें, हल्का पीला रंग सामान्य हाइड्रेशन का संकेत होता है। अगर पेशाब का रंग गाढ़ा दिख रहा हो तो ये पानी की कमी की ओर संकेत हो सकता है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed