शाकाहारी भी अपनी डाइट में क्यों ले रहे हैं मछली? जानिए इसकी वजह
दरअसल मछली पृथ्वी पर सबसे ज्यादा पौष्टिक आहार है। स्वस्थ रहने के लिए लोग अपने आहार में मछली को शामिल करते हैं। मछली में कई न्यूट्रिशन होते हैं। मछली में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
डाइट में मछली शामिल करने वाले लोगों को पैसेटेरियन कहते हैं। जिस तरह से शाकाहारी लोग होते हैं उसी तरह से पैसेटेरियन (मिश्राहारी) लोग भी होते हैं। ये लोग मांस तो नहीं खाते लेकिन डाइट में मछली को जरूर शामिल करते हैं।
शोधकर्ता डैनियल रोसेनफेल्ड और जेनेट टोमियामा ने 104 पैसेटेरियन और 135 शाकाहारी पर एक सर्वे किया। इसमें लोगों ने मछली के स्वास्थ्य लाभ को स्वीकारा। इस सर्वे के निष्कर्ष जनर्ल ऑफ हेल्थ साइकोलॉजी में प्रकाशित हुए हैं। सर्वे कहता है कि शाकाहारी भोजन में अक्सर भरपूर प्रोटीन शामिल नहीं हो पाता है। ऐसे में 37 फीसदी लोगों ने स्वीकार कि वो शाकाहारी खाना खाते हैं लेकिन प्रोटीन के लिए खाने में मछली को शामिल करते हैं।