बच्चों को पैकेट बंद चिप्स बेहद पसंद होते हैं। अक्सर घर से बाहर निकलने पर बच्चे अभिभावकों से चिप्स की मांग करते हैं और अभिभावक खुश होकर बच्चों को चिप्स खरीद कर भी दे देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चिप्स आपके बच्चों के स्वास्थ्य पर हानिकारक असर डालते हैं। पैकेट बंद चिप्स से न सिर्फ आपके बच्चे, मोटापे का शिकार हो सकते हैं बल्कि कई और बीमारियां भी उन्हें घेर सकती हैं। इसमें डाइबीटीज से लेकर कैंसर तक की बीमारी शामिल है। पैकेट बंद चिप्स खाने से हृदय से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। विभिन्न शोधों में इन बातों की पुष्टि की गई है।
सावधान! पैकेट बंद चिप्स से आपके बच्चों को हो सकती हैं ये घातक बीमारियां
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 26 Nov 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन