फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानिए: क्या टीकाकरण करा चुके लोगों से भी हो सकता है संक्रमण का खतरा?

Thu, 03 Jun 2021 05:52 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 03 Jun 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
can vaccinated people spread coronavirus to others, all you want to know
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद भी फैला सकते हैं संक्रमण - फोटो : iStock

Medically Reviewed by-


डॉ जतिन आहूजा
संक्रामक रोग विशेषज्ञ
अपोलो, दिल्ली 


कोरोना महामारी की दूसरी लहर से मुकाबले और संभावित तीसरी लहर के असर को कम करने के लिए विशेषज्ञ टीकाकरण को ही सबसे प्रभावी उपाय मान रहे हैं। देश में फिलहाल 18 साल से ऊपर के लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था की गई है, हालांकि वैक्सीन की कमी फिलहाल चिंता का विषय बनी हुई है। वैज्ञानिक लगातार तमाम उम्र और स्थिति वाले लोगों पर टीके की प्रभाविता को जानने के लिए परीक्षण कर रहे हैं। इसी दिशा में हाल ही में स्तनपान कराने वाली महिलाओं को टीकाकरण करने की अनुमति दे दी गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो बच्चों पर टीकाकरण के प्रभाव को जानने के लिए अध्ययन किया जा रहा है।
वैक्सीनेशन अभियान के बीच लोगों के मन मे सवाल आ रहे हैं कि क्या टीकाकरण करा चुके लोगों को पूरी तरह से सुरक्षित माना जा सकता है? क्या जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है उनसे भी संक्रमण होने का खतरा रहता है? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

can vaccinated people spread coronavirus to others, all you want to know
सभी वैक्सीन हैं प्रभावी - फोटो : Pixabay

टीके वायरस के खिलाफ प्रभावी
अमर उजाला से बातचीत में अपोलो अस्पताल में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ जतिन आहूजा बताते हैं कि वैज्ञानिक रूप से देश में प्रयोग में लाए जा रहे सभी कोविड वैक्सीनों का अच्छी तरह से अध्ययन किया गया है। इसमें विशेषज्ञों ने पाया है कि सभी टीके वायरस के खिलाफ शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को मजबूत करने में सहायक हैं। इसके अलावा टीकाकरण के बाद भी अगर किसी व्यक्ति को संक्रमण हो जाता है तो उसमें कोविड-19 की जटिलताओं का खतरा काफी कम हो जाता है।

can vaccinated people spread coronavirus to others, all you want to know
वैक्सीनेशन के बाद संक्रमण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

अब तक के अध्ययनों से स्पष्ट संकेत मिलता है कि वैक्सीन,  कोविड-19 के प्रभाव को कम करने में काफी मददगार है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जिन लोगों को टीकाकरण हो चुका है, उनसे संचरण का जोखिम कितना हो सकता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक इस बारे में पर्याप्त सबूत नहीं मिल जाते हैं तब तक यही मान कर चलना होगा कि टीकाकरण कर चुके लोगों से भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
can vaccinated people spread coronavirus to others, all you want to know
कोरोना टीका लगवाने के बाद ट्रांसमिशन - फोटो : पीटीआई

इन बातों पर देना होगा विशेष ध्यान
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीनेशन के बाद कोविड-19 का ट्रांसमिशन एसिम्टोमैटिक प्रसार पर भी निर्भर करता है। इसके अलावा जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर में देखने को मिला है कि कई सारे ऐसे वेरिएंट्स सामने आ रहे हैं जो न सिर्फ अत्यंत संक्रामक हैं साथ ही एंटीबॉडी को पार करने की क्षमता भी रखते हैं। इस आधार पर भी संक्रामकता को ध्यान में रखना आवश्यक हो जाता है।

विज्ञापन
can vaccinated people spread coronavirus to others, all you want to know
वैक्सीनेशन के बाद संक्रमण से जुड़े हैं कई बातें - फोटो : iStock

कोरोना के मिल रहे नए वेरियंट्स को भी संभावित परिदृश्य माना जा सकता है जिसमें टीका लगवा चुके लोगों से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। टीकाकरण के बाद संक्रमण होने पर गंभीर रूप से बीमार पड़ने की संभावना कम जरूर हो सकती है लेकिन म्यूटेंट के कारण संक्रमण की आशंका पर अभी भी गहराई से अध्ययन करने की आवश्यकता है।

------------
नोट: यह लेख अपोलो दिल्ली में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ जतिन आहूजा से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।  डॉ जतिन आहूजा अस्पताल में कोरोना संक्रमितों का इलाज करते रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed