फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: क्या दूध पीने से कम होता है डायबिटीज का जोखिम? जानिए अध्ययन में क्या पता चला

Fri, 16 Jun 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Jun 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Can milk prevent type 2 diabetes, know how milk helps for diabetic patient and its benefits
डायबिटीज में दूध पीने के फायदे - फोटो : iStock

डायबिटीज का जोखिम वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ा है, आलम यह है कि कम उम्र के लोग भी इसके शिकार होते जा रहे हैं। अध्ययन में पाया गया है कि शुगर का बढ़ा हुआ स्तर शरीर के कई अंगों जैसे किडनी, तंत्रिकाओं और आंखों को क्षति पहुंचाने के साथ कई प्रकार की अन्य क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को भी बढ़ा देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को निरंतर डायबिटीज को कंट्रोल करने वाले उपाय करते रहना चाहिए।



यदि आपके परिवार में पहले से किसी को डायबिटीज की समस्या रही है तो आपको और भी अलर्ट हो जाने की आवश्यकता है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यदि आप नियमित रूप से दूध का सेवन करते हैं तो ये डायिटीज के खतरे को कम कर सकता है।

क्या वास्तव में दूध के इस प्रकार के लाभ हैं? आइए जानते हैं।

Can milk prevent type 2 diabetes, know how milk helps for diabetic patient and its benefits
डायबिटीज की समस्या और उपचार - फोटो : istock

दूध पीने से कम होता है डायबिटीज का खतरा?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, मधुमेह वाले लोगों को अपने आहार को डिजाइन करते समय बहुत सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि कई चीजें काफी तेजी से आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती हैं। जहां तक बात दूध की है तो इसे संपूर्ण आहार माना जाता है। दूध, प्रोटीन, कैल्शियम, स्वस्थ वसा और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी है। कई वैज्ञानिक अध्ययनों में दूध पीने और टाइप 2 मधुमेह के जोखिम के बीच संबंध खोजने का प्रयास किया गया है।

Can milk prevent type 2 diabetes, know how milk helps for diabetic patient and its benefits
दूध से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock

अध्ययन में क्या पता चला?

जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 82,000 से अधिक महिलाओं की जांच की, ये सभी मेनोपॉज को पूरा कर चुकी थीं। अध्ययन की शुरुआत में इनमें मधुमेह की समस्या नहीं थी। 8 वर्षों के इस अध्ययन दौरान, शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों के दूध और दही सहित कुल डेयरी उत्पादों के सेवन और इसके प्रभावों को जानने की कोशिश की। इनमें पाया गया कि जिन महिलाओं ने लो फैट वाले डेयरी उत्पादों का सेवन किया उनमें पोस्टमेनोपॉजल स्थिति में मधुमेह का जोखिम कम था। यानी कि लो फैट वाले डेयरी उत्पाद आपको जोखिमों को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Can milk prevent type 2 diabetes, know how milk helps for diabetic patient and its benefits
दूध डायबिटीज में फायदेमंद - फोटो : iStock

डेयरी उत्पाद और टाइप-2 डायबिटीज

एक अन्य अध्ययन में शोधकर्ताओं ने किशोरावस्था के दौरान डेयरी उत्पादों के दैनिक सेवन से वयस्कावस्था में टाइप-2 डायबिटीज के जोखिमों के बीच के संबंधों को ट्रैक किया। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया कि किशोरावस्था के दौरान जिन लोगों ने अधिक डेयरी उत्पादों का सेवन उनमें टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम कम हो सकता है। 

विज्ञापन
Can milk prevent type 2 diabetes, know how milk helps for diabetic patient and its benefits
रोजाना करें दूध का सेवन - फोटो : iStock

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

अध्ययनकर्ताओं का कहना है, दूध और डेयरी उत्पाद मेटाबोलिक सिंड्रोम, मोटापा और उच्च रक्तचाप को रोकने के साथ डायबिटीज के खतरे को भी कम कर सकते हैं। हालांकि ज्यादातर अध्ययन कहते हैं, लो फैट डेयरी उत्पाद ज्यादा लाभकारी हैं। दूध और दही दोनों को अध्ययनों में मेटाबोलिक सिंड्रोम और टाइप-2 डायबिटीज के खिलाफ सुरक्षा देते हुए देखा गया है। 

दूध कैल्शियम और प्रोटीन दोनों का शानदार स्रोत है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि सभी लोग आहार में इसे जरूर शामिल करें। विशेष रूप से बढ़ते बच्चों और महिलाओं को जिन्हें कैल्शियम और प्रोटीन दोनों की आवश्यकता होती है उनके लिए यह बहुत लाभकारी है। दूध के सेवन की आदत शरीर को स्वस्थ रखने के साथ क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने वाला हो सकता है। 




----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed