केला स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। एक केले में तीन ग्राम से ज्यादा फाइबर होता है। केला खाने से शरीर को जितना पोटैशियम चाहिए होता है उसकी भरपाई हो जाती है। एक केले में 12 फीसदी पोटैशियम होता है। इसके अलावा, केले में कैल्शियम और विटामिन बी6 होता है। केला स्टार्च का सबसे बढ़िया सोर्स है। केला खाने से आपको लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती और आपको वजन भी घट जाता है। आपने अक्सर सुना होगा कि केले के साथ ही उसका छिलका भी वजन घटाने में सहायत होता है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या सही में केले के छिलके खाने से वजन घटता है....
केले से ज्यादा फायदेमंद होता है उसका छिलका, क्या इसके सेवन से वाकई घट जाता है वजन?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 06 Dec 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन