फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bone Health: हड्डियों की मजबूती के लिए सिर्फ कैल्शियम से ही नहीं चलेगा काम, साथ में ये विटामिन्स भी बहुत जरूरी

Sun, 11 Aug 2024 07:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Aug 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
calcium and vitamin d foods for bones and joints know what foods to eat for healthy bone
हड्डियों को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : istock

हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम सबसे जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। इसके लिए कम उम्र से ही आहार में कैल्शियम से भरपूर चीजों- जैसे डेयरी उत्पाद, हरी पत्तेदार सब्जियों, मछलियों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए। कैल्शियम के साथ-साथ पर्याप्त व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना भी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आवश्यक है। पर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ कैल्शियम का सेवन करना ही हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए काफी नहीं है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भले ही आप पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम वाली चीजें खाते हैं पर अगर शरीर में विटामिन डी की कमी है तो आपकी सारी मेहनत खराब हो सकती है। बिना विटामिन-डी के कैल्शियम का अवशोषण बाधित होने लगता है और शरीर को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए आपको दैनिक रूप से पर्याप्त पोषण की जरूरत है।

calcium and vitamin d foods for bones and joints know what foods to eat for healthy bone
कैल्शियम वाली चीजों का सेवन - फोटो : istock

विटामिन-डी के बिना कैल्शियम का सेवन बेकार

कैल्शियम का ठीक तरीके से अवशोषण होता रहे और इससे शरीर को अधिकतम लाभ मिल सके इसके लिए कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन-डी वाली चीजें बहुत जरूरी हैं। विटामिन-डी की  मौजूदगी में छोटी आंत की मदद से कैल्शियम सक्रिय रूप से अवशोषित होता है। कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को खनिजयुक्त और मजबूत बनाने के लिए हाइड्रॉक्सीएपेटाइट क्रिस्टल बनाते हैं। इस प्रकार, हड्डियों के उचित पोषण के लिए विटामिन डी और कैल्शियम दोनों युक्त आहार महत्वपूर्ण है। 

calcium and vitamin d foods for bones and joints know what foods to eat for healthy bone
विटामिन डी का करिए सेवन - फोटो : istock

इन चीजों का करिए सेवन

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम वाली चीजें जैसे दूध, दही, पनीर और छाछ,  हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे ब्रोकली और पालक, सोया और टोफू के साथ मछलियों को आहार का हिस्सा जरूर बनाएं। इसके साथ कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाने के लिए फैटी फिश, अंडे की जर्दी और मशरूम का सेवन करना चाहिए।

विशेषज्ञों ने बताया बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम और विटामिन-डी का संतुलन बनाकर रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
calcium and vitamin d foods for bones and joints know what foods to eat for healthy bone
स्वस्थ आहार का करिए सेवन - फोटो : istock

ये पोषक तत्व भी जरूरी

हड्डियों का मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन्स के साथ-साथ प्रोटीन वाली चीजें भी जरूरी हैं। हड्डियों के टिशू और मांसपेशियों की मरम्मत और वृद्धि में प्रोटीन मदद करता है। डेयरी उत्पाद, अंडे, नट्स, और बीन्स अच्छे प्रोटीन स्रोत हैं। वहीं मैग्नीशियम हड्डियों में कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित करता है और पोटैशियम हड्डियों में मिनरल्स को बनाए रखने में मदद करता है। ये तत्व हरी पत्तेदार सब्जियों, नट्स, और फलियों में मिलते हैं। आहार में इसकी मात्रा जरूर सुनिश्चिच किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
calcium and vitamin d foods for bones and joints know what foods to eat for healthy bone
हड्डियों से संबंधित बीमारी - फोटो : istock

लाइफस्टाइल में भी करें सुधार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हड्डियों से संबंधित समस्याओं के खतरे को कम करने के लिए आहार के साथ-साथ लाइफस्टाइल को ठीक रखना भी जरूरी है। 

हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए जीवनशैली में भी सुधार करें। धूम्रपान और अत्यधिक शराब के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि ये हड्डियों को कमजोर कर सकती हैं। शारीरिक निष्क्रियता भी हड्डियों की कमजोरी और इससे संबंधित समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। 


--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed