Bottle Gourd Benefits And Side Effects: वैज्ञानिक शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि फल, सब्जी, मेवे, मसाले, दूध और दही आदि में विटामिन, खनिज और कार्बोहाइड्रेट जैसे आवश्यक तत्वों का भंडार होता है। ये प्राकृतिक भोज्य पदार्थ शरीर को निरोगी बनाए रखने में सहायक होते हैं, साथ ही रोगों को भी ठीक करने में पूरी तरह से सक्षम है। इन प्राकृतिक खाद्य पदार्थों में औषधीय गुण होते हैं जो कई रोगों से बचाव करने के साथ ही बीमारियों से छुटकारा भी दिलाते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर खाद्य पदार्थों में लौकी का नाम भी शामिल है। अक्सर घर पर बड़े बुजुर्ग बच्चों को लौकी खाने की सलाह देते हैं। लौकी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन लौकी को फायदेमंद मानने वालों को यह पता होना चाहिए कि लौकी खाने के कई नुकसान भी हैं। अगर आप नियमित लौकी का जूस पीते हैं तो ध्यान से इसका सेवन करें। लौकी का अधिक सेवन दस्त व उल्टी की समस्या कर सकता है। जानिए लौकी के सेवन के सेहतमंद फायदे और नुकसान।
Health Tips: मधुमेह और कैंसर में नुकसानदायक है लौकी का सेवन, जानें इस सब्जी के फायदे और नुकसान
लौकी में पाए जाने वाले पोषक तत्व
लौकी में प्रोटीन, विटामिन और लवण पाए जाते हैं। विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक से भरपूर लौकी सेहतमंद है।
लौकी के सेवन के फायदे
पेट की समस्या- अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो लौकी का सेवन फायदेमंद होता है। लौकी पेट की समस्याओं से राहत दिला सकती है।
सिरदर्द- लौकी के सेवन से सिरदर्द की शिकायत दूर की जा सकती है। इसके लिए कड़वी लौकी के बीच के तेल को मस्तक पर लगाकर मसाज करें, इससे सिर दर्द कम हो सकता है।
गंजापन- अगर बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या से परेशान हैं तो लौकी फायदेमंद है। लौकी के पत्ते के रस को सिर पर लगाने से गंजेपन से छुटकारा मिल सकता है।
सर्दी और खांसी- मौसम बदलने से सर्दी-खांसी की समस्या बच्चों से लेकर बूढ़े लोगों को हो सकती है। लौकी के चूर्ण को नाक सूंघ लेने पर कफ निकल जाता है।
अगर किसी के दांत में कीड़ा या कैविटी लगी होती है तो कड़वी लौकी के जड़ के चूर्ण से मंजन करें। इससे दांत दर्द कम होता है और कैविटी से राहत मिल सकती है।
लौकी खाने के नुकसान
दस्त-उल्टी - वैसे तो लौकी का जूस स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन जब आप ज्यादा लौकी का जूस पीते हैं तो उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा जूस बनाते समय साफ सफाई का ध्यान रखें, वरना बैक्टीरियल इंफेक्शन होने की संभावना हो सकती है।
हाई ब्लड प्रेशर- अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो लौकी का जूस कम मात्रा में पिएं। लौकी के जूस का सेवन ब्लड प्रेशर को असामान्य रूप से घटा सकता है। अचानक ब्लड प्रेशर में गिरावट होने से चक्कर आने, बेहोशी, आंखों में धुंधलापन होने की समस्या हो सकती है।