फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: हड्डियों को मजबूत बनाने में ये चीजें हैं फायदेमंद, डाइट में जरूर करें शामिल

Mon, 16 Aug 2021 09:42 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 16 Aug 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
Bone health food in hindi healthy diet to make bones strong
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. I.N. Vajpai



डॉ. आईएन वाजपई 

न्यूरो सर्जन
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस (जनरल सर्जरी), एमसीएच (न्यूरो सर्जरी), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल

अनुभव- 45 वर्ष  

शरीर के स्वस्थ रहने के लिए हड्डियों का स्वस्थ रहना भी जरूरी होता है। हालांकि उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों की हड्डियों की मजबूती और घनिष्टता धीरे-धीरे कम होने लगती है, ऐसे में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा काफी बढ़ जाता है। दरअसल, ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की एक गंभीर बीमारी है, जिसमें हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि उनके टूटने का खतरा पैदा हो जाता है। पोषण की कमी, शारीरिक गतिविधि न होना, वजन का बहुत अधिक कम होना आदि ऑस्टियोपोरोसिस के प्रमुख कारण हैं। चूंकि कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है, लेकिन अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा विटामिन-डी, के, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्वों की कमी भी हड्डियों की कमजोरी का कारण बन सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए? 

Bone health food in hindi healthy diet to make bones strong
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दूध 

  • दूध पीना सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए नियमित रूप से दूध का सेवन करना चाहिए। यह शरीर में ऊर्जा को बढ़ाने में भी मदद करता है और इसे दिल के लिए भी अच्छा माना जाता है। 
Bone health food in hindi healthy diet to make bones strong
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अखरोट 

  • अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन दिमाग और दिल के लिए तो सेहतमंद होता ही है, साथ ही यह हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाता है। नियमित रूप से इसका सेवन हड्डियों से संबंधित बीमारियों को बहुत हद तक कम कर देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bone health food in hindi healthy diet to make bones strong
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

बादाम 

  • बादाम में भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें कैल्शियम से लेकर मैग्नीशियम, मैंगनीज और पोटैशियम होते हैं, जो स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी हैं। इसलिए हड्डियों को मजबूत करने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचने के लिए रोजाना बादाम खाएं या फिर बादाम वाला दूध पिएं। 
विज्ञापन
Bone health food in hindi healthy diet to make bones strong
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तिल के बीज 

  • तिल के बीज कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों के लिए बेहद ही फायदेमंद हैं। इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर, जिंक और फास्फोरस भी होते हैं और ये भी हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए अपने आहार में तिल के बीज को जरूर शामिल करें। 

नोट: डॉ. आईएन वाजपई अत्यधिक योग्य और अनुभवी न्यूरो सर्जन हैं। इन्होंने लखनऊ के केजीएमसी से अपना एमबीबीएस किया है। इसके बाद इन्होंने जनरल सर्जरी में एमएस किया और न्यूरो सर्जरी में एमसीएच की पढ़ाई की है। इन्होंने 1996 में कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम किया और 2012 में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में रिटायर हुए। डॉक्टर आईएन वाजपाई आईएमए एंड न्यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉक्टर वाजपई को 45 वर्षों का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed