क्या आप जानते हैं कि हमारा शरीर हमसे लगातार संवाद करता रहता है? भले ही वह खुलकर बात न करे पर अपनी परेशानियां संकेतों के जरिए बताता रहता है। हालांकि दिक्कत यह है कि हम उन संकेतों को सुनने के बजाय अक्सर उन्हें छोटी-मोटी समस्या समझकर टाल देते हैं। कई बार शरीर अंदर पनप रही बीमारियों के बारे में भी संकेत देता है, जिसे अगर समय रहते समझ लिया जाए तो कई तरह की दिक्कतों से बचा जा सकत है।
Health Alert: अगर आपका शरीर बोल पाता तो इन समस्याओं का चीख-चीखकर करता अलर्ट, संकेतों को पहचानिए
हमारा शरीर बोलता नहीं है, लेकिन संकेत जरूर देता है। परेशानी यह है कि हम उन संकेतों को सुनने के बजाय अक्सर उन्हें छोटी-मोटी समस्या समझकर टाल देते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर के संकेतों को न करें इग्नोर
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर में लगातार बनी रहने वाली दिक्कतों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। थकान, कमजोरी, बार-बार प्यास लगने या पेशाब आने की समस्याएं वैसे तो आम लग सकती हैं पर कई बार ये शरीर में पनप रही गंभीर बीमारियों की ओर संकेत भी हो सकता है। जिसपर समय रहते ध्यान देकर इलाज करा लिया जाए तो आप बड़ी मुसीबतों से खुद को बचा सकते हैं।
हर समय थकान की दिक्कत
- खून की कमी, नींद पूरी न होने, लगातार तनाव, संक्रमण, थायरॉइड से जुड़ी समस्याएं भी थकान का कारण बन सकती हैं।
- अगर थकान कई हफ्तों से बनी हुई है और इससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
बार-बार बहुत ज्यादा प्यास लगना
गर्मी में या ज्यादा पसीना निकलने के बाद प्यास लगना बिल्कुल सामान्य है। लेकिन अगर मौसम सामान्य है, फिर भी बार-बार बहुत ज्यादा प्यास लगती है तो इसे लगातार नजरअंदाज न करें।
- प्यास के साथ बार-बार पेशाब लगना, थकान, धुंधला दिखाई देना या बिना कोशिश के वजन कम होते जाना खतरनाक संकेत हो सकता है जिसमें डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। कई बार ये लक्षण डायबिटीज की ओर संकेत हो सकते हैं।
बहुत तेजी से वजन तो नहीं घट रहा?
वजन कम होने को सेहत के लिए अच्छा संकेत माना जाता है, हालांकि अगर बिना कोशिश के लगातार वजन कम हो रहा है तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। अगर वजन लगातार घट रहा है और साथ में थकान, भूख में कमी, लंबे समय से बुखार और रात में पसीना आने की समस्या भी बनी रहती है तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। बिना कारण के वजन घटना कई बार कैंसर का संकेत भी हो सकता है।
इन संकेतों को लेकर भी रहें सावधान
- पैरों या चेहरे पर लगातार सूजन भी आपके लिए चेतावनी हो सकती है। दिनभर खड़े रहने के बाद पैरों में हल्की सूजन हो सकती है। लेकिन अगर पैरों, टखनों, चेहरे या शरीर के दूसरे हिस्सों में सूजन बार-बार हो रही है तो कारण पता करना जरूरी है। कई बार ये किडनी, लिवर या नसों से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकती है।
- अगर बार-बार सांस फूल रहा है,पहले जिस काम को आसानी से कर लेते थे उसमें अब सांस फूलने लगी है तो ये खून की कमी, फेफड़ों की बीमारी, दिल से जुड़ी समस्याओं की ओर इशारा हो सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।