फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना मरीजों का ब्लड टेस्ट बताएगा, संक्रमण के बाद मौत की कितनी आशंका: शोध

Sun, 07 Jun 2020 08:27 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 07 Jun 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
Blood test shows, How much likely of death of coronavirus patient after infection, says Research
मरीज की जांच करते डॉक्टर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चीन के वुहान से दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में फैले कोरोना वायरस का संक्रमण हर दिन बढ़ रहा है। यह वायरस है तो जानलेवा, लेकिन इससे संक्रमित होने के बाद जरूरी नहीं कि लोगों की मौत ही हो जाए। इसके लक्षणों के इलाज के जरिए कुल संक्रमित लोगों में से लगभग आधे बिल्कुल ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण के बाद मरीज की मौत होने की संभावना उसकी इम्यूनिटी, खानपान और इलाज पर निर्भर करती है। इसके अलावा पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित होने के कारण भी संक्रमित मरीजों को जान का खतरा ज्यादा रहता है। सवाल यह है कि क्या कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की संभावना का पता लगाया जा सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ब्लड टेस्ट के जरिए ऐसा संभव होगा। 

Blood test shows, How much likely of death of coronavirus patient after infection, says Research
शोधकर्ताओं ने ब्लड में मौजूद ऐसे 27 प्रोटीन की पहचान की है - फोटो : PTI

शोधकर्ताओं ने ढूंढा तरीका

  • लंदन के फ्रेंसिस क्रिक इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने ऐसा तरीका ढूंढा है, जिसमें ब्लड टेस्ट के आधार पर यह पता लगाया जा सकता है कि किन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का खतरा ज्यादा है। सेल सिस्टम जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने ब्लड में मौजूद ऐसे 27 प्रोटीन की पहचान की है, जिसका स्तर जानकर बताया जा सकेगा कि कोरोना मरीज की स्थिति सुधरेगी या और बिगड़ सकती है। 
Blood test shows, How much likely of death of coronavirus patient after infection, says Research
अमेरिकी शहर सीटेल के पास मास्क पहने घूमती दो युवती(File Photo) - फोटो : PTI

कम खर्च में ज्यादा जांच 

  • शोधकर्ताओं का कहना है कि मरीजों में कोरोना का असर पता करने के लिए स्पेक्ट्रोमीटर की मदद ली जा सकती है। इसमें बेहद कम खर्च में ऐसा किया जा सकता है और सुविधाजनक बात ये है कि ऐसे उपकरण अस्पतालों में आसानी से उपलब्ध होते हैं। रिपोर्ट के जरिए शरीर में ब्लड प्रोटीन के पैटर्न को समझा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Blood test shows, How much likely of death of coronavirus patient after infection, says Research
Fight Against Corona - फोटो : ANI

बर्लिन में किया प्रयोग

  • शोधकर्ताओं ने बर्लिन के एक चैरिटी अस्पताल में कोरोना के 48 मरीजों पर यह प्रयोग किया। परिणाम के रूप में सामने आया कि शरीर में अंदरूनी सूजन से इंटरल्यूकिन आईएल-6 प्रोटीन का कनेक्शन है। गंभीर संक्रमण वाले कोरोना के मरीजों में यह प्रोटीन अधिक होने पर सूजन होती है।
विज्ञापन
Blood test shows, How much likely of death of coronavirus patient after infection, says Research
कोरोना वायरस - फोटो : PIB

इलाज की जरुरत बताएगा टेस्ट

  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, आईएल-6 प्रोटीन बायोमार्कर डॉक्टरों को यह बताने में मदद करेगा कि मरीज अगर कोरोना संक्रमित हुआ तो कितना बीमार होगा अगर कोरोना का संक्रमण हुआ। इसके अलावा प्रोटीन के पैटर्न को देखकर पता लगाया जा सकता है कि कोरोना के मरीज को किस हद तक इलाज की जरूरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed