फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन पर खुशखबरी: जायडस कैडिला के एमडी बोले- देश में 17 करोड़ खुराक बनाने की तैयारी शुरू

Tue, 27 Oct 2020 01:07 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 27 Oct 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Big breakthrough on Coronavirus vaccine: Zydus cadila to start production of zycov d covid vaccine 17 crore dose, all you need to know
Zycov-D Corona Vaccine - फोटो : Twitter@RT

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच देश में कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत में कोरोना की वैक्सीन विकसित कर रही जायडस कैडिला हेल्थ केयर लिमिटेड ने बड़े पैमाने पर टीके के उत्पादन की तैयारी शुरू कर दी है। संभावित साझेदारों से कंपनी की बातचीत जारी है और कैडिला हेल्थकेयर ने अपनी खुद की प्रोडक्शन कैपिसिटी यानी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। कंपनी की तैयारी 17 करोड़ डोज के उत्पादन की है। इसमें से 10 करोड़ खुराक कंपनी खुद तैयार करेगी, जबकि सात करोड़ डोज साझेदार कंपनी से तैयार कराएगी। कंपनी के एमडी शर्विल पटेल ने यह जानकारी दी है। 

Big breakthrough on Coronavirus vaccine: Zydus cadila to start production of zycov d covid vaccine 17 crore dose, all you need to know
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद की यह कंपनी कोरोना टीके के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए कॉन्टैक्ट मैन्युफैक्चरर्स ढूंढने की तैयारी कर रही है। कैडिला हेल्थ केयर के मैनेजिंग डायरेक्टर शर्विल पटेल ने कहा है कि वैक्सीन की सात करोड़ खुराक तैयार करने के लिए कंपनी को पार्टनर चाहिए। प्लाजमिड डीएनए वैक्सीन बनाने के लिए करीब 10 करोड़ डोज कंपनी अपने उत्पादन संयंत्र में ही तैयार कर सकती है। 

Big breakthrough on Coronavirus vaccine: Zydus cadila to start production of zycov d covid vaccine 17 crore dose, all you need to know
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

वैक्सीन के उत्पादन के लिए कैडिला हेल्थ केयर लिमिटेड किन कंपनियों से बातचीत कर रही है और इस वैक्सीन को विकसित करने में कितनी राशि खर्च की है, इस बारे में कंपनी के एमडी ने जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा है कि कंपनी वैक्सीन के फेज-2 ह्यूमन ट्रायल के आंकड़ों का इंतजार कर रही है। मालूम हो कि देश में आगे चल रही तीन वैक्सीन में भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्ड के साथ यह वैक्सीन भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big breakthrough on Coronavirus vaccine: Zydus cadila to start production of zycov d covid vaccine 17 crore dose, all you need to know
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

कंपनी के एमडी शर्विल पटेल कहा कि कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड की कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल केवल देश के ही लोग नहीं करना चाह रहे, बल्कि अन्य देशों से भी इसकी मांग हो रही है। उन्होंने कहा कि हम अन्य बाजारों में भी कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता और बिक्री के लिए लाइसेंस देने के बारे में सोच रहे हैं। इसलिए हम भारत से बाहर भी कोरोना वैक्सीन के निर्माण की संभावनाएं तलाश रहे हैं। 

विज्ञापन
Big breakthrough on Coronavirus vaccine: Zydus cadila to start production of zycov d covid vaccine 17 crore dose, all you need to know
Coronavirus Vaccine - फोटो : Twitter/Amar Ujala

बता दें कि रूस और चीन ने अपने जिन टीकों को मंजूरी दी है, उनके तीसरे फेज के ट्रायल अभी चल ही रहे हैं। इस लिहाज से वे टीके अभी पूर्णत: सुरक्षित प्रमाणित नहीं हुए हैं। हालांकि आपातकालीन अप्रूवल के तहत चीन और रूस में उच्च जोखिम वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाने लगा है। भारत में रूस की पहली वैक्सीन स्पुतनिक-वी के दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति भारतीय दवा नियामक डीसीजीआई ने रोक दी थी। हालांकि विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के बाद 100 लोगों पर ट्रायल की अनुमति दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed