हम कितने समय तक प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग कर सकते हैं, इसका पता हम बोतल के नीचे तिकोन आकारों पर लिखे अंको से लगा सकते हैं। अधिकतर ये अंक तिकोन आकार के अंदर प्रिंट होते हैं। से प्लासटिक की रिसाइकिल का सर्वमान्य प्रतीक होता है। इसे रेजिन आइडेंटिफिकेशन कोड कहते हैं। इसको सोसाइटी ऑफ द प्लास्टिक इंडस्ट्री ने लागू किया जो कि यूनाइटेड स्टेट का तीसरा बड़ा उत्पादक क्षेत्र है।
सावधान! ये पढ़कर ही पीएं प्लास्टिक की बोतल में पानी
नंबर 1 पॉलीइथाइलीन टेरेप्थालेट को दर्शाता है। इस तरह का प्लास्टिक से बने कंटेनर का इस्तेमाल अधिकतर शराब की बोतल बनाने के लिए होता है। इसमें बैक्टीरिया को इकट्ठा करने की क्षमता होती है इसलिए इसका ज्यादा समय तक इस्तेमाल करना सेहत के लिए घातक हो सकता है।
सावधान! ये पढ़कर ही पीएं प्लास्टिक की बोतल में पानी
नंबर 2 हाई डेनसिटी पॉलीइथाइलीन को दर्शाता है। ये मोटा और धुंधला प्लास्टिक होता है जो कि डिटरजेंट, मक्खन और दूध पाउडर रखने में काम में लाया जाता है। ये सुरक्षित है और आप लंबे समय तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
सावधान! ये पढ़कर ही पीएं प्लास्टिक की बोतल में पानी
नंबर 3 पॉलीवेनिल क्लोराइड को दर्शाता है। ऐसे प्लाटिक का इस्तेमाल पाइप और ट्यूब बनाने के लिए किया जाता है। इनसे बने कंटेनर में खाने का सामान स्टोर करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
सावधान! ये पढ़कर ही पीएं प्लास्टिक की बोतल में पानी
नंबर 4 लो डेनसिटी पॉलीइथाइलीन को दर्शाता है। इस तरह का प्लास्टिक किराने के सामान लाने के लिए, कुछ खाने के सामान के पैक करने के लिए और ब्रेड के पैकेट के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। इस प्लास्टिक को रोजाना स्टोरेज के लिए सेफ माना जाता है। लेकिन ये रिसाइकलिंग के लिए मान्य नहीं हैं।