कॉफी, सर्दियों में गर्मी का एहसास देने वाला पेय। ठंड में आप घर में बैठे हों या फिर आॅफिस में काम कर रहे हों और कोई कॉफी के लिए पूछे तो आप मना नहीं कर पाएंगे। है न? लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी पीने का भी एक समय होता है? पड़ गए न सोच में? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
इस टाइम पर कॉफी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक? देर शाम तो बिल्कुल ही ना पिएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत सारे लोगों की सुबह चाय के बगैर नहीं होती, वहीं बहुत से लोगों की सुबह कॉफी के बगैर नहीं होती। चाय या कॉफी के बिना उन्हें सिर भारी होने की शिकायत रहती है। कई लोग मानते हैं कि कैफीन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है, लेकिन कॉफी सही समय पर पी जाए तो यह नुकसान नहीं पहुंचाता।
सुबह उठते ही कॉफी पीने की आदत छोड़ें
कई सारे लोगों को सुबह उठते ही कॉफी पीने की आदत है। आपको भी ऐसी आदत है तो ये आदत छोड़िए। ऐसा करने से शरीर में मौजूद कॉर्टीसोल हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है। यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म और स्ट्रेस रेस्पॉन्स को रेग्यूलेट करने के लिए भी जिम्मेदार होता है। अगर आप सुबह उठते ही कॉफी का सेवन करने से आपके शरीर में स्ट्रेस लेवल बढ़ने के साथ आपको मूड स्विंग्स की भी शिकायत होगी।
खाली पेट कॉफी पीना छोड़ें
कभी भी खाली पेट कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। कई बार होता है कि हम किसी कारणवश सुबह से कुछ नहीं खा पाते। ऐसे में अगर आपने लंबे समय से कुछ नहीं खाया है तो आप कॉफी पीने की भूल न करें। इससे आपको एसिडिटी, अल्सर, कब्ज और पेट संबंधित अन्य समस्याएं हो सकती है। खाली पेट कॉफी पीने से जब एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो इससे सीने में जलन होने लगती है।
वर्कआउट से पहले कॉफी पीना अच्छा
कैफीन एनर्जी बढ़ाने का कारक होती है। ऐसे में वर्कआउट से पहले कॉफी पीना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। वर्कआउट से आधा घंटा पहले कॉफी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्टअप होता है और इसमें मौजूद कैफीन के कारण आपके शरीर की एनर्जी बढ़ती है। हालांकि एक कप से ज्यादा कॉफी पीने से दिक्कत हो सकती है।