फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत के लिए नुकसानदायक है ज्यादा चीनी, जानिए इसके पांच सेहतमंद विकल्प

Thu, 09 Apr 2020 07:28 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 09 Apr 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
best sugar substitutes natural sweetener for diabetics avoid sugar to prevent diabetes
Sugar - फोटो : Amar Ujala

जीवन में मिठास तो जरूरी है और शरीर के लिए भी चीनी या शक्कर जरूरी है, लेकिन कितनी! डॉक्टर बताते हैं कि एक सीमा से ज्यादा चीनी हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। आजकल देखने में आता है कि कम उम्र में ही लोग डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और मोटापा जैसी समस्या से ग्रस्त हो जाते हैं। बहुत हद तक चीनी का अधिक सेवन करना इसका एक अहम कारण है। इसका पता भी हमें नहीं चलता और हम अपनी सेहत के साथ जाने-अनजाने खिलवाड़ करने लगते हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि चीनी का इस्तेमाल न किया जाए तो आखिर मिठास कहां से लाई जाए! यह चिंता हम दूर कर देते हैं, चीनी के ऐसे पांच विकल्पों के बारे में बताकर, जो सेहत के लिए हानिकारक भी नहीं है: 

best sugar substitutes natural sweetener for diabetics avoid sugar to prevent diabetes
गुड़ - फोटो : अमर उजाला

गुड़
गुड़ को सुगरकेन यानी गन्ने से सीधे तैयार किया जाता है। चूंकि इसे रिफाइंड नहीं किया जाता है, इसलिए इसमें विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व कायम रहते हैं। गर्म तासीर के कारण यह सर्दी, खांसी, कफ जैसी समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। 

best sugar substitutes natural sweetener for diabetics avoid sugar to prevent diabetes
सांकेतिक तस्वीर

कोकोनट शुगर
चीनी का एक बढ़िया विकल्प कोकोनट शुगर भी है। नारियल के पेड़ से निकलने वाले मीठे द्रव्य को जमा कर इसे तैयार किया जाता है। इसमें चीनी के बराबर ही कैलोरी होती है लेकिन ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी के बनिस्पत कम होती है। हमारा शरीर इसे आसानी से पचा लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best sugar substitutes natural sweetener for diabetics avoid sugar to prevent diabetes
सांकेतिक तस्वीर

देसी खांड 
खानपान में मिठास लाने के लिए यह सेहतमंद विकल्प है। यह केवल मिठास ही नहीं देता, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें मिनरल और कैल्शियम पाए जाते हैं। इन्हें रिफाइंड नहीं किये जाने के कारण यह नुकसान नहीं करते। 

विज्ञापन
best sugar substitutes natural sweetener for diabetics avoid sugar to prevent diabetes

डेट्स शुगर
मिठास का एक हेल्दी विकल्प खजूर हमेशा से रहा है। सूखे खजूर को भून कर इन्हें पीस कर रख लिया जाए तो और चीनी की जगह इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि चाय या कॉफी में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है लेकिन हलवा, केक, चॉकलेट वगैरह में इसका प्रयोग किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed