फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुर्वेद की सलाह: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर सर्दी-जुकाम से बचाने तक, इस काढ़े का सेवन है 'रामबाण'

Sat, 15 Jan 2022 07:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Jan 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
best kadha for cold and cough, immunity booster kadha recipe in hindi
सर्दी-जुकाम से बचने के उपाय - फोटो : Pixabay

Medically reviewed by-


डॉ भूपेश पाल

(वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य)
हिमाचल प्रदेश


कोरोना संक्रमण के इस दौर में सभी लोगों को अपनी इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर देने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, उन्हें कोरोना संक्रमण सहित मौसमी सर्दी-जुकाम और कई तरह की अन्य बीमारियों का खतरा कम होता है। आहार में कुछ विशेष चीजों को शामिल करके इम्युनिटी को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। कोरोना के इस दौर में लोगों ने इसके लिए काढ़े का सेवन करके भी लाभ प्राप्त किया है।

आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं, काढ़े का सेवन करना प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में विशेष लाभदायक माना जाता है। चूंकि इसमें कई तरह की प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और औषधियों को प्रयोग में लाया जाता है, ऐसे में काढ़े का सेवन कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी फायदेमंद हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही एक काढ़े के बारे में जानते हैं, जिसका सेवन करना आपके लिए कई तरह से लाभकारी हो सकता है।

best kadha for cold and cough, immunity booster kadha recipe in hindi
इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा - फोटो : iStock

क्या है विशेषज्ञ की सलाह?
अमर उजाला से बातचीत में वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ भूपेश पाल बताते हैं, तमाम जड़ी-बूटियों का मिश्रण वैसे भी सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है, हालांकि हमें सही औषधियों और उसके गुणों के बारे में जानना भी बहुत आवश्यक है। आइए काढ़े में मिलाई जाने वाली औषधियों के बारे में जानते हैं। इस विशेष काढ़े के लिए चाहिए आपको- 1 इंच अदरक, गुड़ के 1-2 टुकड़े, काली मिर्च, अजवाइन, दालचीनी की 3-4 छोटी डंडियां, सौंफ, लौंग, बड़ी इलाइची और 1 चम्मच घर का बना चाय मसाला। इन औषधियों से बने काढ़े का सेवन करना आपकी सेहत को बेहतरीन लाभ दे सकता है।

best kadha for cold and cough, immunity booster kadha recipe in hindi
काढ़ा पीना है विशेष लाभदायक - फोटो : Pixabay

कैसे बनाएं काढ़ा?
इस काढ़े को तैयार करने के लिए एक गहरे पैन में 2 गिलास पानी लें और इसे गैस पर उबलने के लिए रख दें। इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और अन्य सामग्री डालें। पानी को गाढ़ा होने तक 7 से 10 मिनट तक उबालते रहें। जब पानी करीब आधा गिलास तक बचे तो इसे छान लें और गर्मागर्म सेवन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best kadha for cold and cough, immunity booster kadha recipe in hindi
इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके - फोटो : Pixabay

बड़े काम की हैं यह औषधियां
डॉ भूपेश बताते हैं, इस काढ़े में मिलाई गई औषधियां कई ऐसे गुणों से युक्त हैं जो शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक हो सकती हैं। काली मिर्च, अजवायन, लौंग, सौंफ और इलायची जैसे मसालों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और जीवाणुरोधी यौगिक होते हैं जो गले की खराश, सर्दी और खांसी को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, अदरक में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।

आहार में अदरक का सेवन बढ़ाने से शरीर के सूजन को कम किया जा सकता है, साथ ही यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूती देने में सहायक है। वहीं इस पेय में गुड़ मिलाने से न सिर्फ कड़े का स्वाद बढ़ता है, साथ ही यह आपके श्वसन तंत्र को भी शुद्ध करता है। शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और सर्दी-फ्लू के लक्षणों को कम करने में भी इसे लाभकारी माना जाता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed