फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक्स की जगह इन देसी पेय का करें सेवन, हाइड्रेशन से लेकर पाचन तक के लिए फायदेमंद

Sun, 27 Mar 2022 03:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Mar 2022 03:52 PM IST
विज्ञापन
best indian drinks for summer, how to keep body healthy and hydrated all day
गर्मियों में शरीर के हाइड्रेशन का रखें विशेष ध्यान - फोटो : Pixabay

मार्च का महीना खत्म होते-होते देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी पड़ने लगी है। इस मौसम में खान-पान और शरीर के हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है, इसमें होने वाली थोड़ी सी भी चूक आपको बीमार कर सकती है। दिन में चलने वाले लू के थपेड़े और तेज धूप आपके शरीर से पानी और ऊर्जा दोनों को कम कर देती हैं, ऐसे में आपको शरीर के विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए, क्योंकि गर्मियों में होने वाली ज्यादातर बीमारियों में शरीर के निर्जलीकरण की समस्या को सामान्य देखा गया है। इस मौसम में कई ऐसे फल बहुतायत में उपलब्ध होते हैं जो शरीर को पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेटेड रखने के साथ आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकते हैं।



गर्मियों के मौसम में कई तरह के पेय पदार्थों का सेवन करना आपकी सेहत को गजब का बूस्ट देने में सहायक हो सकता है। आहार में फलों और सब्जियों को सलाद या स्नैक्स में शामिल किया जा सकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे हाइड्रेशन का स्तर बेहतर रहे। कैफीनयुक्त पेय पदार्थों और कोल्ड ड्रिंक्स की जगह फलों के जूस का सेवन अधिक करना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस मौसम में किन पेय पदार्थों का सेवन करना आपकी सेहत के लिए विशेष लाभकारी हो सकता है?

best indian drinks for summer, how to keep body healthy and hydrated all day
नारियल पानी के फायदे - फोटो : iStock

नारियल पानी के लाभ
गर्मियों में रोजाना नारियल पानी पीना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। यह पेय शरीर को चमत्कारिक रूप से तरोताजा रखने में सहायक है। स्वादिष्ट नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जो शरीर को पोषण देने और हाइड्रेटेशन को बनाए रखने में मदद कर सकता है। नारियल पानी में कई प्रकार के आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

best indian drinks for summer, how to keep body healthy and hydrated all day
आम रस पेट के लिए फायदेमंद - फोटो : Pixabay

पेट के लिए फायदेमंद है आम पन्ना 
बाजार में फिलहाल आम मौजूद नहीं हैं हालांकि कुछ ही दिनों में कच्चे आम बहुतायत में उपलब्ध हो जाएंगें। कच्चे आम, पानी और मसालों से बना आम पन्ना एक स्वादिष्ट और हाइड्रेटिंग ड्रिंक है जो आपको गर्मी के साइड-इफेक्ट्स से बचाने के साथ ताजगी को बनाए रखने में काफी मदद कर सकता है। पाचन को बेहतर बनाए रखने में भी आम पन्ना का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best indian drinks for summer, how to keep body healthy and hydrated all day
सत्तू है बहुत लाभदायक - फोटो : Pixabay

सत्तू के हैं कई फायदे
बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सत्तू काफी लोकप्रिय पेय है। भुने हुए चने को पीसकर सत्तू तैयार किया जाता है। सत्तू को पानी में घोलकर चीनी या नमक मिलाकर इसका पेय बनाया जाता है। सत्तू का पेय शरीर को ठंडा रखने और ताजगी देने में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा यह पेय प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है साथ ही आपको तृप्ति दिलाने में मदद करता है।

विज्ञापन
best indian drinks for summer, how to keep body healthy and hydrated all day
पुदीना छाछ पेट के लिए असरदार - फोटो : istock

छाछ है बेहद पसंदीदा पेय
दूध से तैयार चीजों को शरीर के लिए कई तरह से बेहद फायदेमंद माना जाता है, छाछ ऐसा ही एक पेय है। दही और मसालों से तैयार यह बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। यह पाचन को ठीक रखने के साथ शरीर को हाइड्रेटेड रखने और गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाने में आपके लिए सबसे फायदेमंद पेय हो सकता है। गर्मियों में रोजाना छाछ का सेवन करना लाभकारी हो सकता है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed