फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑफिस में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीज, आ सकती है जबरदस्त नींद

Sun, 08 Dec 2019 10:16 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 08 Dec 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
best foods for sleep avoid to eat in office
ऑफिस - फोटो : pixabay

कई बार ऐसा होता है कि आप ऑफिस में लंच करते हैं और उसके बाद आपको नींद आने लगती है। हो सकताा है इसकी वजह तनाव या रात में कम नींद लेना हो सकता है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिन्हे खाने के बाद जबरदस्त नींद आ सकती है। इसलिए बेहतर ये होगा कि आप ऐसी चीजों को खाने से बचें। आज हम आपको 5 ऐसे खाने के चीजों के बारे में बताएंगे जिसे दिन के बजाए रात में खाना चाहिए ताकि अच्छी नींद आ सके।

best foods for sleep avoid to eat in office
पिस्ता - फोटो : अमर उजाला

पिस्ता

दिन में एक बार एक मुठ्ठी ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता या फिर अखरोट) खाने चाहिए। इसकी वजह है शरीर को हेल्दी बनाए रखना। लेकिन आप पिस्ता को दिन में खाने की वजाय रात में खाएं क्योंकि पिस्ता में मौजूद मैग्नीशियम, प्रोटीन और विटामिन बी6 शरीर को रिलैक्स महसूस कराकर बेहतर नींद देने में मदद करता है।

best foods for sleep avoid to eat in office
प्रतीकात्मक तस्वीर

बादाम

पिस्ता की ही तरह बादाम भी आंखों में नींद लाता है। इसमें मौजूद ट्राइप्टोफेन और मैग्नीशियम मसल्स और नसों को आराम देकर बेहतर नींद में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best foods for sleep avoid to eat in office
sweet potato

शकरकंद

शकरकंद को स्वीट पोटैटो भी कहते हैं। पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम के गुणों से भरपूर शकरकंद शरीर को बहुत ही आराम महसूस कराता है। इसलिए आप स्वीट पोटैटो को दिन में खाने के बजाय रात में खाएं। इससे आपको रात में अच्छी नींद आएगी।

विज्ञापन
best foods for sleep avoid to eat in office
oats

ओट्स

आजकल के दिनों में ब्रेकफास्ट के दौरान ओट्स खाने का चलन बहुत बढ़ा है। इसी के साथ ही कुछ लोग हेल्दी डाइट को फॉलो करने के लिए लंच टाइम में भी ओट्स से बनी वेराइटी की रेसिपी खाते हैं लेकिन ओट्स में मौजूद मेलाटॉनिन बॉडी को रिलैक्स कर आंखों में नींद लाता है। इसलिए इसे भी रात में ही खाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed