फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Edible Flowers: घर की सजावट ही नहीं, स्वास्थ्य के लिए भी इन फूलों को माना जाता है फायदेमंद, क्या आप जानते हैं?

Thu, 23 Jun 2022 02:13 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 23 Jun 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
Best Edible Flowers Know Their Uses And Health Benefits In Hindi
फूलों के औषधीय गुण - फोटो : Pixabay

फूल हमेशा से सजावट और बेहतर खुशबू के लिए प्रयोग में लाए जाते रहे हैं। वातावरण को शुद्ध करने में फूलों की विशेष भूमिका होती है पर फूलों के गुण बस यहीं तक सीमित नहीं हैं। कई प्रकार के फूलों को अरोमा थेरेपी के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है, इतना ही नहीं कुछ फूलों को खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में भी जिक्र मिलता है।



फूलों के सेवन की परंपरा काफी प्राचीन रही है। पुरातन काल में भी जंगल में निवास करने वाले लोगों के लिए फल और फूल ही आहार का मुख्य साधन हुआ करते थे। मेडिकल साइंस ने भी कई अध्ययनों में पाया कि कुछ फूलों में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जिनका सेवन करके आप कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

फूलों का उपयोग खाद्य के रूप में अलग-अलग शैलियों के व्यंजनों में किया जाता रहा है। कुछ फूलों को दवाइयों के घटक और घरेलू उपचार के तौर पर भी प्रयोग में लाया जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, वैसे तो सभी फूल खाने के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं, लेकिन मेडिकल साइंस ने अध्ययनों के आधार पर कुछ फूलों से होने वाले फायदों के बारे में बताया है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं। 

Best Edible Flowers Know Their Uses And Health Benefits In Hindi
गुलाब के फूल के गुण - फोटो : Pixabay

गुलाब के फूल के लाभ

गुलाब अपने अदुभुत सुगंध के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। दुनियाभर में गुलाब की पंखुड़ियों को सलाद के रूप में शामिल किया जाता रहा है। प्राचीन चीनी चिकित्सा में इसका उपयोग पाचन और मासिक धर्म संबंधी विकारों के इलाज के तौर पर किया जाता रहा है। गुलाब कम कैलोरी वाले होने के साथ पानी से भरपूर होते हैं, साथ ही इनमें विटामिन ए और ई की मात्रा भी होती है जो शरीर को कई तरह से पोषण दे सकती है।

Best Edible Flowers Know Their Uses And Health Benefits In Hindi
कद्दू के फूल भी हैं फायदेमंद - फोटो : iStock

कद्दू के फूल

कद्दू की सब्जी के साथ कद्दू के फूल को भी देश के कई हिस्सों में सेवन के लिए प्रयोग में लाया जाता है। ये विटामिन बी-9 के समृद्ध स्रोत के साथ प्रतिरक्षा को बढ़ाने और सामान्य सर्दी के लक्षणों को कम करने में सहायक हैं। कुछ शोध बताते हैं कि कद्दू के फूल में मौजूद पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत रखने और दृष्टि में सुधार करने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Edible Flowers Know Their Uses And Health Benefits In Hindi
गुड़हल का फूल काफी स्वास्थ्यवर्धक - फोटो : Pixabay

गुड़हल के फूलों के स्वास्थ्य लाभ

गुड़हल के फूल जिसे हिबिस्कस के नाम से भी जाना जाता है, यह पूजन कार्यों के अलावा स्वास्थ्य के लिए भी विशेष लाभप्रद माना जाता है। गुड़हल के फूलों को घरेलू उपचार के तौर पर कच्चा खाने की सलाह दी जाती है, इसे हर्बल टी के लिए भी उपयोग किया जाता है। कुछ शोध बताते हैं कि गुड़हल का फूल पेट की समस्याओं को ठीक करने के साथ कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

विज्ञापन
Best Edible Flowers Know Their Uses And Health Benefits In Hindi
मारीगोल्ड के फूल के लाभ - फोटो : pixabay

मारीगोल्ड्स फूल खाने के फायदे

मारीगोल्ड फूल का उपयोग घावों को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है, इसे त्वचा की बीमारियों में काफी फायदेमंद माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि मारीगोल्ड का फूल खाने से भी कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह मुख्यरूप से उच्च फ्लेवोनोइड सामग्री से भरपूर होता है, जो कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। शोध से पता चलता है कि मारीगोल्ड में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन भी होते हैं जो नेत्र रोगों को दूर रखते हैं।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed