फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: अच्छी सेहत के लिए सही तेलों का चयन जरूरी, ऑलिव ऑयल का सेवन है कई बीमारियों में फायदेमंद

Tue, 08 Feb 2022 12:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Feb 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
best cooking oil, olive oil benefits for heart health
खान के लिए सबसे फायदेमंद तेल - फोटो : Pixabay

हम सभी वर्षों से सुनते आ रहे हैं कि सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए उचित पोषण की आवश्यकता होती है। आमतौर पर इसके लिए हम कई तरह की पौष्टिकता वाली चीजों को तो सेवन में लाते हैं लेकिन खाने के लिए सही तेल का चयन करना भूल जाते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि खाने के लिए उपयोग किए जाने वाले कई तरह के तेलों में सेहत के लिए नुकसानदायक फैट्स हो सकते हैं। शोध में पाया गया है कि संतृप्त वसा और ट्रांस वसा वाली चीजों का अधिक सेवन सेहत पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। वहीं मोनोअनसैचुरेटेड वसा, शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में सहायक होते हैं, जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। इसलिए हमें हमेशा उन तेलों को ही उपयोग में लाना चाहिए जिससे स्वास्थ्य को लाभ मिल सके।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जैतून का तेल या ऑलिव ऑयल का सेवन करना इसमें आपकी मदद कर सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि ऑलिव ऑयल मोनोअनसैचुरेटेड ओलिक एसिड से भरपूर होता है,  यह फैटी एसिड कई तरह की गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने के साथ सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। आइए खाने में जैतून के तेल को प्रयोग में लाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। 

best cooking oil, olive oil benefits for heart health
ऑलिव ऑयल है बहुत ही फायदेमंद - फोटो : Pixabay

एंटीऑक्सिडेंट्स का खजाना है ऑलिव ऑयल

एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल को काफी पौष्टिक माना जाता है। इसमें लाभकारी फैटी एसिड के अलावा भरपूर मात्रा में विटामिन ई और के, के साथ शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।  ये एंटीऑक्सिडेंट जैविक रूप से सक्रिय होते हैं और क्रोनिक रोगों के जोखिम को कम कर सकते हैं। शरीर से सूजन को कम करने के साथ ब्लड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। एंटीऑक्सिडेंट्स का सेवन कैंसर जैसे गंभीर रोगों के खतरे को कम करने में सहायक माना जाता है।

best cooking oil, olive oil benefits for heart health
जैतून के तेल के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखता है फिट
साल 2013 में किए गए अध्ययन से पता चलता है कि एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है, जिससे अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं को कम करने में लाभ मिलता है। वैज्ञानिकों ने दो अलग-अलग समूह के लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया कि ट्रांस फैट की तुलना में अनसेचुरेटेड फैट वाली चीजों का सेवन करने वालों में अवसाद की आशंका कम होती है। जैतून के तेल अनसेचुरेटेड फैट का अच्छा स्रोत माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best cooking oil, olive oil benefits for heart health
लिवर की समस्याओं में फायदेमंद है ऑलिव ऑयल - फोटो : iStock

लिवर को बनाता है स्वस्थ
खान-पान में गड़बड़ी का सबसे ज्यादा असर लिवर के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। साल 2018 में प्रयोगशाला अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल लिवर डैमेज के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है। ऑलिव ऑयल में ओलिक एसिड होता है साथ ही इसके फेनोलिक कंपाउंड लिवर में सूजन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने में सहायक है। इतना ही नहीं यह शरीर में होने वाले उन परिवर्तनों को भी रोकने में मदद करता हैं जिसके परिणामस्वरूप लिवर की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
best cooking oil, olive oil benefits for heart health
गंभीर समस्याओं से बचा सकता है ऑलिव ऑयल - फोटो : Pixabay

स्ट्रोक से बचाता है ऑलिव ऑयल
अध्ययनों से पता चलता है कि ऑलिव ऑयल का सेवन करने वाले लोगों में स्ट्रोक होने का खतरा कम होता है। स्ट्रोक, मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में गड़बड़ी या तो रक्त के थक्के बनने के कारण होता है। विकसित देशों में हृदय रोग के बाद स्ट्रोक मृत्यु का दूसरा सबसे आम कारण है। 841,000 लोगों पर किए गए अध्ययन की एक समीक्षा में पाया गया कि जैतून का तेल मोनोअनसैचुरेटेड वसा का स्रोत है जो स्ट्रोक और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मददगार है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed