फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   benefits of using helmet

सिर ही नहीं आंखों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है हेलमेट, जानिए कैसे?

Fri, 01 Jun 2018 10:04 AM IST
खुला डेस्क, अमर उजाला
खुला डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 01 Jun 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
benefits of using helmet
हेलमेट पहनने से जहां आपके सिर की सुरक्षा होती है, वहीं हेलमेट पहनना आंखों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। नियम कितने भी सख्त हों, लेकिन ज्यादातर लोग हेलमेट पहनने को शान के खिलाफ समझते हैं। हेलमेट पहनना जहां सुरक्षा की दृष्टि से सही होता है, वहीं हेलमेट पहनने के और भी फायदे हैं। 
विज्ञापन

 

benefits of using helmet
सिर ही नहीं रीढ़ की हडडी की भी सुरक्षा
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन के एक शोध में कहा गया है कि हेलमेट पहनने से दुर्घटना के समय आपका सिर ही नहीं रीढ़ की हड्डी की भी सुरक्षा होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि हेलमेट पहनने से सर्वाइकल स्पाइन इंजरी होने का खतरा कम हो जाता है। अगर हेलमेट पहन रखा है और दुर्घटना घट गई, तो रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की संभावना कम हो जाती है। 

अमेरिका की नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन के अनुमान के मुताबिक, हेलमेट पहनने से मस्तिष्क को गंभीर चोट से बचाया जा सकता है। शोध के सहलेखक पॉल एस. पेज का कहना है कि हेलमेट पहनने से सीएसआई के खतरे को कम किया जा सकता है। हालांकि पूर्व के अध्ययनों में यह बात साबित नहीं हो सकी थी। मगर इस शोध में विशेषज्ञों ने एक हजार से अधिक मरीजों के आंकड़ों के अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

benefits of using helmet
विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहिया चलाते समय यदि आपने हेलमेट पहना हुआ है, तो यह आपकी आंखों के लिए भी ठीक है। यह तेज हवा, धूल-मिट्टी, कीटाणु प्रदूषण आदि से आंखों की रक्षा करता है। इससे आंखों में होने वाले संक्रमण को काफी हद तक कम किया जा सकता है। वाहन चलाते वक्त हेलमेट का शीशा बंद रखने से आंखों की सुरक्षा होती है। इससे कोई वस्तु आंखों से नहीं टकराती। इसमें लगा शीशा बंद करके रखने से तेज हवा, धूल मिट्टी या कोई वस्तु आंखों से नहीं टकराती और हमारी आंखों की सुरक्षा होती है। 

हेलमेट पहनना कानों की सेहत का भी ख्याल रखता है। इससे हमारे कानों में पड़ने वाला तेज शोर धीमा होकर पहुंचता है, जिससे कानों की मांसपेशियों पर बुरा असर नहीं पड़ता। अगर हेलमेट नहीं पहना हुआ है, तो तेज शोर, धूल मिट्टी आदि से कान की मांसपेशियां क्षतिग्रस्त हो सकती हैं या व्यक्ति बहरेपन का शिकार भी हो सकता है। हेलमेट पहनना ध्यान केद्रिंत करने का भी काम करता है। चेहरे पर लगा हेलमेट सीधे वाहन चलाने पर ध्यान लगाने में सहायक होता है। अगर हमने हेलमेट पहना हुआ है, तो हम अपने आसपास की चीजों पर ध्यान नहीं देंगे। इससे ध्यान भटकने से दुर्घटना होने का खतरा काफी कम हो जाएगा। गर्मी के मौसम में वाहन चलाते समय यदि हेलमेट पहना हुआ है, तो सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा होती है। इससे चेहरे पर दाग-धब्बे, झुर्रियां आदि का खतरा काफी कम हो जाता है। 
 
विज्ञापन

क्वालिटी से न करें समझौता
देखा जाता है कि ज्यादातर लोग सुरक्षा की दृष्टि से कम, चालान से बचाने के लिए सस्ता हेलमेट पहनकर निकलते हैं, जो गलत है। सस्ते हेलमेट घटिया प्लास्टिक के बने होते हैं, जो जरा से दबाव से ही टूट जाते हैं। अगर दुर्घटना हो जाए, तो यह आपके सिर की सुरक्षा नहीं कर पाते और आपको लंबा समय बिस्तर पर बिताना पड़ता है। महंगे और आईएसआई मार्का हेलमेट मजबूत फाइबर से बने होते हैं, जो तेज दबाव में नहीं टूटते। यह दुर्घटना के समय सिर की पूर्ण सुरक्षा करते हैं, जिससे जीवन बच जाता है। 

कुछ सावधानी है जरूरी 
हेलमेट पहनते समय कुछ सावधानियां जरूरी है। अगर इसका आकार सिर से बड़ा है, तो इसे बदल दें। हेलमेट अगर ढीला होगा, तो दुर्घटना के समय यह सिर से निकल सकता है और सिर में गंभीर चोट आ सकती है। इसे  पहनने के बाद इसकी पट्टी जरूर लगा लें। हेलमेट पहनते समय सिर पर कपड़ा जरूर बांधे, इससे  बैलेंस बना रहता है। हेलमेट को समय-समय पर धोते जरूर रहें। इसमें लगे हानिकारक बैक्टीरिया, सिर, आंख, त्वचा में संक्रमण कर सकते हैं। कोशिश करें कि किसी दूसरे का हेलमेट न इस्तेमाल करें। अपने पर्सनल उपयोग के लिए अलग हेलमेट रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed