फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetes: क्या डायबिटीज रोगियों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस? जानिए क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ

Wed, 22 May 2024 09:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 22 May 2024 09:25 PM IST
विज्ञापन
Benefits Of Sugarcane Juice Is It Safe For Diabetics
sugarcane juice - फोटो : istock

गर्मियों में निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) के खतरे से बचे रहने के लिए खूब पानी पीते रहना जरूरी है। आप आहार में कुछ फलों-सब्जियों को शामिल करके भी शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं। आहार विशेषज्ञ बताते हैं, गन्ने के जूस का सेवन भी गर्मी के मौसम में सेहत को ठीक रखने में मददगार हो सकता है। गन्ने के जूस से न सिर्फ शरीर हाइड्रेट रहता है साथ ही त्वरित रूप से ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा देने, पाचन को ठीक रखने और लू से बचने में भी इसके लाभ हो सकते हैं।



पर क्या डायबिटीज के शिकार लोग भी गन्ने का जूस पी सकते हैं? गन्ने में प्राकृतिक शर्करा होती है तो क्या मधुमेह के शिकार लोगों को इसका सेवन करना चाहिए? क्या गन्ने के जूस से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा होता है? आइए जानते हैं।

Benefits Of Sugarcane Juice Is It Safe For Diabetics
गन्ने का जूस - फोटो : freepik

 गन्ने के जूस के फायदे

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, गन्ने के रस में प्राकृतिक शर्करा होती है। इसके साथ ही इसमें पानी, फाइबर और पोषक तत्वों की श्रृंखला भी होती है। अध्ययनों में पाया गया है कि ये जूस फेनोलिक और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट का भी एक अच्छा स्रोत है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

गर्मियों में इसके सेवन से शरीर को तेजी से ऊर्जा प्राप्त होती है। क्या इससे ब्लड शुगर भी बढ़ जाता है? 

Benefits Of Sugarcane Juice Is It Safe For Diabetics
diabetes - फोटो : istock

क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ गरिमा चंदेला बताती हैं, गन्ने के रस में शर्करा की मात्रा अधिक होती है। अनियंत्रित मधुमेह की समस्या वाले या फिर जो लोग इंसुलिन शॉट्स लेते हैं उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। यदि आपका शुगर लेवल सामान्य रहता है तो सप्ताह में एक बार इसका सेवन किया जा सकता है। सामान्य ब्लड शुगर वाले लोगों के लिए सप्ताह में एक-दो बार लगभग 200 मिलीलीटर गन्ने के रस का सेवन करने से कोई नुकसान नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits Of Sugarcane Juice Is It Safe For Diabetics
Blood sugar, Diabetes - फोटो : istock

डायबिटीज में गन्ने के जूस का सेवन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताती हैं, जिन लोगों के ब्लड शुगर की रीडिंग (HbA1C रीडिंग) 6 से कम है और वह इंसुलिन नहीं लेते हैं तो शरीर के लिए आवश्यक ग्लूकोज की पूर्ति गन्ने के जूस से कर सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा भी होती है जिसे डायबिटीज रोगियों के लिए जरूरी माना जाता है। ये शरीर को हाइट्रेट रखने में भी मददगार है , ऐसे में सामान्य शुगर लेवल वाले लोग इसका कम मात्रा में सेवन करके स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं।

विज्ञापन
Benefits Of Sugarcane Juice Is It Safe For Diabetics
गन्ने का जूस - फोटो : freepik

ग्लाइसेमिक इंडेक्स का रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, डायबिटीज के रोगियों को अपने आहार को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आहार में उन चीजों का चयन करें जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) 55 से कम होता है। वैसे तो गन्ने के रस का जीआई 43 है, जो मधुमेह रोगियों के लिए उचित हो सकता है हालांकि हमेशा इसका कम मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed