हम भारतीय खाने-पीने के बड़े ही शौकीन होते हैं। मतलब खाने की खूशबू से ये बता सकते हैं कि आखिर बन क्या रहा है और वो कितना टेस्टी होगा। यहां के लोग बड़े ही चटपटा खाने के शौकीन होते हैं। फिर चाहे वो दिल्ली का स्ट्रीट फूड क्यों न हो या फिर घरों में बनने वाला खाना। लगभग हर कोई बेहद ही चचपटा खाने का शौकीन होता है। लेकिन ये बात बेहद ही कम लोगों को पता है कि हम जिन मसालों द्वारा अपने खानों को चटपटा बनाते हैं, आखिर वो हमारे लिए कितने फायदेमंद होते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इन मसालों के फायदों के बारे में।
चटपटा खाने के हैं शौकीन तो ये मसाले दे सकते हैं आपको कई फायदे, जानें इनके बारे में सबकुछ
जो लोग चटपटा खाने के शौकीन होते हैं, उन्हें ये पता होता है कि किन मासलों द्वारा खाने को ये रूप दिया गया है। लेकिन ये मासले सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते बल्कि, हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। सबसे पहले इस लिस्ट में जो मसाला आता है वो है दालचीनी। वैसे तो कई मासलों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, लेकिन अन्य मसालों के मुकाबले ये दालचीनी में काफी ज्यादा होते हैं। इसके सेवन से रक्त में शुगर लेवल, ट्राय ग्लिसराइड्स और सूजन कम होने में मदद मिलती है।
खाने को चटपटा बनाने में धनिया पाउडर का भी अहम रोल होता है। धनिए से हम अपने खाने की सजावट और फ्लेवर देने का काम करते हैं। ये धनिया पाउडर पाचक क्रिया को तेज करने में सहायता करता है। जब पेट में किसी तरह की कोई गड़बड़ होती है तो धनिया का इस्तेमाल करके पेट की परेशानी में आराम पाया जा सकता है। यही नहीं, धनिए का सेवन करने से रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
जीरे को सिर्फ सब्जी में डालकर ही उसका फायदा नहीं लिया जा सकता बल्कि, इसके सेवन से बवासीर की समस्या में काफी आराम मिल सकता है। जीरा एक अच्छा पाचक होने के साथ ही ये मैग्नेशियम और आयरन का अच्छा स्त्रोत भी है। जीरा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है, साथ ही जीरे का सेवन करने से लिवर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। लहसुन भी रक्कतदाब और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसके सेवन से हृदय रोगों और कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
मेथी दाने का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है, और इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है। ये शरीर की आंतरिक और बाहरी सूजन में भी आराम पहुंचाती है। इसके अलावा हल्दी के सेवन से ये हमारे शरीर में कई हानिकारक तत्वों से लड़कर कई बीमारियों और उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करता है। वहीं, राई के सेवन से रूमैटाइड ऑर्तराइटिस और मांसपेशियों के दर्द में आराम पहुंचता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।