फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चटपटा खाने के हैं शौकीन तो ये मसाले दे सकते हैं आपको कई फायदे, जानें इनके बारे में सबकुछ

Wed, 06 Jan 2021 04:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 06 Jan 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
benefits of spices for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हम भारतीय खाने-पीने के बड़े ही शौकीन होते हैं। मतलब खाने की खूशबू से ये बता सकते हैं कि आखिर बन क्या रहा है और वो कितना टेस्टी होगा। यहां के लोग बड़े ही चटपटा खाने के शौकीन होते हैं। फिर चाहे वो दिल्ली का स्ट्रीट फूड क्यों न हो या फिर घरों में बनने वाला खाना। लगभग हर कोई बेहद ही चचपटा खाने का शौकीन होता है। लेकिन ये बात बेहद ही कम लोगों को पता है कि हम जिन मसालों द्वारा अपने खानों को चटपटा बनाते हैं, आखिर वो हमारे लिए कितने फायदेमंद होते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इन मसालों के फायदों के बारे में।

benefits of spices for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जो लोग चटपटा खाने के शौकीन होते हैं, उन्हें ये पता होता है कि किन मासलों द्वारा खाने को ये रूप दिया गया है। लेकिन ये मासले सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते बल्कि, हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। सबसे पहले इस लिस्ट में जो मसाला आता है वो है दालचीनी। वैसे तो कई मासलों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, लेकिन अन्य मसालों के मुकाबले ये दालचीनी में काफी ज्यादा होते हैं। इसके सेवन से रक्त में शुगर लेवल, ट्राय ग्लिसराइड्स और सूजन कम होने में मदद मिलती है।

benefits of spices for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खाने को चटपटा बनाने में धनिया पाउडर का भी अहम रोल होता है। धनिए से हम अपने खाने की सजावट और फ्लेवर देने का काम करते हैं। ये धनिया पाउडर पाचक क्रिया को तेज करने में सहायता करता है। जब पेट में किसी तरह की कोई गड़बड़ होती है तो धनिया का इस्तेमाल करके पेट की परेशानी में आराम पाया जा सकता है। यही नहीं, धनिए का सेवन करने से रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of spices for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जीरे को सिर्फ सब्जी में डालकर ही उसका फायदा नहीं लिया जा सकता बल्कि, इसके सेवन से बवासीर की समस्या में काफी आराम मिल सकता है। जीरा एक अच्छा पाचक होने के साथ ही ये मैग्नेशियम और आयरन का अच्छा स्त्रोत भी है। जीरा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है, साथ ही जीरे का सेवन करने से लिवर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। लहसुन भी रक्कतदाब और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसके सेवन से हृदय रोगों और कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

विज्ञापन
benefits of spices for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेथी दाने का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है, और इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है। ये शरीर की आंतरिक और बाहरी सूजन में भी आराम पहुंचाती है। इसके अलावा हल्दी के सेवन से ये हमारे शरीर में कई हानिकारक तत्वों से लड़कर कई बीमारियों और उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करता है। वहीं, राई के सेवन से रूमैटाइड ऑर्तराइटिस और मांसपेशियों के दर्द में आराम पहुंचता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed