Medically Reviewed by Dr. Ashish Sabwani
डॉ आशीष साबवानी
चर्म रोग विशेषज्ञ, रेडिएंट स्किन क्लिनिक, लखनऊ
डिग्री- एमबीबीएस, एमडी- डर्मेटोलॉजी
अनुभव- 7 वर्ष
रात में बिना कपड़ों के सोना, कुछ लोगों को सुनने में ये अजीब लग सकता है लेकिन इसमें कुछ भी अजीब नहीं है बल्कि शरीर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह तो बहुत जरूरी है। गर्मियों के मौसम में तो कपड़े वैसे ही शरीर और त्वचा को अक्सर परेशान कर देते हैं, ऐसे में इस तरह सोने में कोई हर्ज नहीं है। बिना कपड़ों के सोने से आप शरीर के तापमान को बहुत हद तक वातावरण के तापमान से कम कर सकते हैं, जो कि गर्मियों के मौसम में बहुत जरूरी भी है। बिना कपड़ों के सोने का प्रभाव सीधे हमारी नींद पर देखा जा सकता है इसलिए भी यह विकल्प बहुत अच्छा है। इस तरह से सोने से हम मानसिक रूप से भी अगले दिन पूरी तरह से तरोताजा रह सकते हैं। यदि आपके लिए नग्न होकर सोना संभव नहीं है तो कोशिश करें कि रात में सोते वक्त आप ईनर वियर का त्याग करें और ढीले-ढाले कपड़े पहनकर ही सोने को जाएं। ऐसा करके आप खुद देख सकेंगे कि आपको कितनी अच्छी नींद आती है। अगली स्लाइड्स से जानिए रात को बिना कपड़े पहनकर सोने से शरीर को कौन-कौनसे फायदे पहुंच सकते हैं।
2 of 5
तनाव और चिंता से दूर रह सकते हैं
- फोटो : Social media
तनाव और चिंता
रात में बिना कपड़ों के सोने का सबसे बढ़िया फायदा यह है कि आप तनाव और चिंता से दूर रह सकते हैं। कपड़े न पहनकर सोने से सामान्य की तुलना में आपको अच्छी नींद आती है और दिनभर के तनाव और विचारों को अच्छी नींद लेकर खत्म किया जा सकता है इसलिए कपड़े न पहनकर सोने का तनाव और अच्छी नींद से सीधा संबंध है। तनाव में होने पर यह विकल्प आजमाना लाभकारी साबित हो सकता है।
3 of 5
वजन घटाना भी आसान हो जाता है
- फोटो : pixa
वजन घटाना
यदि आप वजन घटाने का प्रयत्न कर रहे हैं तब तो आपको ये बात पता होनी ही चाहिए कि रात में नग्न होकर सोने से वजन घटाना भी आसान हो जाता है। कपड़े हटाकर सोने से शरीर का तापमान कम हो जाता है जिससे कि शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को आसानी से खत्म किया जा सकता है। शरीर के तापमान को ठंडा रखकर आसानी से ब्राउन फैट एक्टिविटी को बढ़ाया जा सकता है।
4 of 5
नींद लंबे समय के लिए आ पाती है
- फोटो : iStock
हृदय रोग का जोखिम कम
नींद ठीक से न पूरी होना कोई अच्छी बात नहीं है बल्कि ये बीमारियोंं को न्योता देने जैसा है। जिन लोगों की नींद ठीक से नहीं पूरी हो पाती है, उन्हें बहुत अधिक तक हृदय रोग का खतरा रहता है इसलिए रात में बिना कपड़ों के सोना ऐसे लोगों के लिए बहुत अच्छा रहता है। बिना कपड़ों के सोने से नींद की गुणवत्ता में तो सुधार आता ही है, साथ ही नींद लंबे समय के लिए आ पाती है।
5 of 5
हमारी त्वचा तरोताजा हो जाती है
- फोटो : Pixabay
त्वचा को बेहतर बनाता है
अच्छी नींद का प्रभाव हमारी त्वचा पर भी पड़ता है इसलिए अच्छी नींद लेना चाहिए। दिनभर धूप, धूल, धुएं से त्वचा को बहुत गहरा नुकसान पहुंचता है। त्वचा इन सब नुकसानों को खुद से ठीक कर लेती है, जिस वक्त हम सोते हैं इसलिए आवश्यक है कि हम टूटी-फूटी नींद न लें। अच्छे नींद लेकर जब हम सुबह उठते हैं तो खुद से ही हमारी त्वचा तरोताजा हो जाती है इसलिए गहरी नींद सोने के लिए बिना कपड़ों के सोएं।
नोट- यह लेखरेडिएंट स्किन क्लीनिक के डॉ आशीष साबवानी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर आशीष साबवानी पिछले सात सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्रियां केजीएमसी लखनऊ एवं एमयूएचएस नासिक से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।