Medically Reviewed by Deepika Garg
श्रीमती दीपिका गर्ग
डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष
सत्तू एक ऐसा सुपर फूड है, जिसका सेवन ऊर्जा से भर देता है। सत्तू चना और जौ को मिलाकर तैयार किया जाता है। सत्तू बनाने के लिए चना और जौ को भूनकर साथ में पीसा जाता है। एक कटोरी में थोड़ा सत्तू लेकर उसमें नमक या शक्कर मिलाकर आप इसे पी सकते हैं या गाढ़ा रखकर खा भी सकते हैं। सत्तू का सेवन नाश्ते में करना एक अच्छा विकल्प है। इससे शरीर को ठंडक तो पहुंचती ही है, साथ ही पेट भी भर जाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए सत्तू के सेवन से किन बीमारियों में राहत मिल सकती है।
2 of 6
रक्त में ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता है
- फोटो : iStock
डायबिटीज नियंत्रित करे
सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक नहीं होता है इसलिए इसके सेवन से रक्तचाप के मरीज को कुछ नुकसान नहीं होता है। इसके सेवन से रक्त में ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता है। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। ऐसा करने से मधुमेह धीरे-धीरे नियंत्रण में आने लगता है। आपके लिए नाश्ते में इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद साबित होगा।
3 of 6
सत्तू में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है
- फोटो : Pixabay
पेट साफ करे
जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, यदि वे प्रतिदिन सुबह सत्तू खाते हैं तो उनका पेट अच्छे से साफ हो जाता है। सत्तू में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है और फाइबर पेट को अच्छे से साफ करने में सहायता करता है। सत्तू के सेवन से पेट भी भर जाता है और पेट पर यह भारी भी नहीं पड़ता है। इसे आसानी से पचाया भी जा सकता है।
4 of 6
चने में लिनोलिक फैटी एसिड पाया जाता हे
- फोटो : सोशल मीडिया
रक्तचाप कम करे
जिन लोगों का रक्तचाप बार-बार बढ़ जाता है, उन्हें सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए। चने में लिनोलिक फैटी एसिड पाया जाता हे। यह एसिड शरीर में प्रोस्टागलैंडिंस के उत्पादन को कम करता है और ब्लड प्रेशर को कम करता है। चने में और भी कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि ब्लड प्रेशर को आसानी से नियंत्रित कर लेते हैं।
5 of 6
हुत देर तक भूख नहीं लगती है
- फोटो : Pixabay
वजन कम करने के लिए
यदि आप वजन कम करना चाह रहे हैं, तब तो अपनी डाइट में जरूर से सत्तू को शामिल करें। नाश्ते में एक कटोरी सत्तू लेने से वजन तो कम होता ही है, पेट भी भर जाता है और बहुत देर तक भूख नहीं लगती है। विशेषकर महिलाओं को यदि मोटापा कम करना है तब इसका इस्तेमाल जरूर करें क्योंकि कमर और पेट के हिस्से को कम करने के लिए सत्तू का सेवन करना चाहिए।