फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भिंडी खाने से फटाफट कम होगा मोटापा, जानें और क्या हैं फायदे

Mon, 06 May 2019 03:29 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 06 May 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
benefits of ladyfinger for weight loose blood pressure eye

भिंडी की सब्जी अधिकांश लोगों को पसंद होती है पर क्या आप जानते हैं कि भिंडी खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। दरअसल, भिंडी में विटामिन्स, मिनर्ल्स व अन्य पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। भिंडी का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि भिंडी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है। 

benefits of ladyfinger for weight loose blood pressure eye

आपको बता दें कि भिंडी का सेवन करने से वजन कम होता है। दरअसल, एक कटोरी भिंडी में सिर्फ 33 कैलोरी होती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। इसके अलावा भिंडी का पानी पीकर आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। यह मेटाबॉलिज्म और पाचन क्रिया को दुरूस्त रखता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। 

benefits of ladyfinger for weight loose blood pressure eye
- फोटो : file photo

भिंडी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो कि पाचन तंत्र को दुरूस्त रखता है। इससे आप पेट फूलने, पेट में मरोड़ आना, एसिडिटी व डायरिया आदि से आप बचे रहते हैं। इसके अलावा भिंडी में लो ग्लाइसेमिक इन्डेक्स होता है जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of ladyfinger for weight loose blood pressure eye

भिंडी में विटामिन्स ए और सी भरपूर मात्रा में होती है। इसलिए भिंडी का सेवन करने से आंखों की रोशनी सही रहती है। इसके अलावा भिंडी में ल्यूटिन, बीटा-कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिससे आंखों की बीमारियों का खतरा कम रहता है। 

विज्ञापन
benefits of ladyfinger for weight loose blood pressure eye

भिंडी में प्रचूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो शरीर में फ्लूइड के स्तर को बैलेंस करता है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करती है। इसके अलावा अगर आप रोज भिंडी की पानी का सेवन करते हैं तो कई बीमारियों से दूर रहेंगे। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भिंडी खाना काफी फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि भिंडी में फोलेट पाया जाता है जो कि भ्रूण के विकास को गति देता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed