फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं जानते होंगे जामुन के ये गजब के फायदे, डायबिटीज से लेकर वजन कम करने में करता है मदद

Thu, 17 Dec 2020 02:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 17 Dec 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
benefits of jamun for your health
जामुन के बीज के फायदे - फोटो : iStock

जब हम बीमार होते हैं, तो डॉक्टर के पास जाते हैं और दवाईयां लेते हैं ताकि जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। लेकिन कई गंभीर बीमारियां भी होती हैं, जिनके इलाज में समय लगता है या फिर इनका और हमारा साथ जिंदगी भर का हो जाता है। ऐसी ही कुछ बीमारियों को दूर भगाने में आपकी मदद कर सकते हैं जामुन के बीज। जामुन के बीज में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और फ्लेवोनोइड जैसे कई गुण होते हैं, जो कि डायबिटीज, शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करके पाचन को दुरुस्त करने और वजन कंट्रोल करने समेत कई चीजों में आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं जामुन के बीज के ऐसे ही कुछ खास फायदों के बारे में।

benefits of jamun for your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जामुन खाने में सिर्फ अच्छा नहीं होता, बल्कि ये हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके बीजों में जाम्बोलिन और जाम्बोसिन नाम के यौगिक होते हैं, जो हमारे बल्ड शुगर की मात्रा को करने में काफी मददगार हो सकते हैं। कई लोगों को पाचन की बड़ी दिक्कत होती है। जिन्हें ऐसी समस्या होती है, उन्हें कई चीजों को ना खाकर अपना मन तक मारना पड़ता है। लेकिन ये बात बेहद कम लोग जानते हैं कि जामुन के बीज पाचन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इसलिए अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या है, तो आपको जामुन के बीज खाने से काफी आराम मिल सकता है।

benefits of jamun for your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जामुन के बीजों में फाइबर भी होता है, जिसके चलते ये आंतों में घाव, सूजन और अल्सर जैसी समस्याओं को काफी हद तक कम करने में कारगर माने जाते हैं। ये बात सभी जानते हैं कि महिलाओं को हर महीने पीरयिड्स होते हैं। इस दौरान उन्हें कई तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस दौरान उन्हें काफी पीड़ा भी सहन करनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of jamun for your health
human, human body, Immunity, skeleton - फोटो : Pixabay

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट में काफी दर्द होता है, लेकिन वो चाहते हुए भी कुछ नहीं कर पाती। ऐसे में इस दर्द से छुटकारा दिलाने में जामुन के बीज काफी मदद कर सकते हैं। आपको करना ये है कि जामुन के बीज को पीसकर उसका पाउडर बना लें और फिर उसका सेवन करें। इसमें मौजूद जिंक आपको पेट के दर्द में काफी आराम देंगे। वहीं, इस साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से हर कोई अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने में लगा है, क्योंकि अगर इस बीमारी से बचकर रहना है तो आपका इम्यूनिटी सिस्टम काफी अच्छा होना चाहिए और इसमें आपकी मदद जामुन का बीज कर सकता है।

विज्ञापन
benefits of jamun for your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, जामुन के बीज में फ्लेवोनोइड और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर को फायदा देने के साथ ही हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके अलावा कई लोग अपने बढ़ते वजन के चलते काफी परेशान होते हैं। ऐसे में वो ऐसी कई चीजें करते हैं, जिससे उनका वजन कम हो जाए। वजन कम करने में जामुन का बीज भी काफी मदद कर सकता है। जामुन में फाइबर की मात्रा काफी पाई जाती है। ये हमारे पेट को हेल्दी रखने से लेकर वजन घटाने में काफी मदद करता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed