फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Eating: साल में बस कुछ ही महीने मिलती है ये सब्जी, शुगर-कोलेस्ट्रॉल वालों के लिए बहुत फायदेमंद

Fri, 15 Mar 2024 09:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 15 Mar 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
Benefits Of Green Chickpeas it Helps In Weight Loss and Supports Heart Health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए भोजन में पौष्टिक चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। विशेषतौर पर हरी सब्जियों-फलों को विशेष लाभप्रद माना जाता रहा है। वजन कंट्रोल रखने से लेकर शुगर-कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने तक के लिए इन चीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्या आप जानते हैं,आहार में अगर आप चनों को शामिल करते हैं तो इससे सेहत को कई प्रकार से लाभ मिल सकता है, विशेषतौर पर हरे चने का सेवन करके आप अधिकतम लाभ पा सकते हैं।



हरे चने सर्दियों में कुछ महीने ही उपलब्ध होते हैं। ये कई प्रकार के पोषक तत्वों का बेहतर स्रोत है जिसकी हमारे शरीर को नियमित रूप से आवश्यकता होती है। कई राज्यों में इसे छोलिया कहा जाता है। इसका स्वाद तो अद्भुत होता ही है, पर क्या आप जानते हैं कि ये डायबिटीज-हार्ट रोगियों के लिए बहुत लाभप्रद हो सकता है।

Benefits Of Green Chickpeas it Helps In Weight Loss and Supports Heart Health
green chickpeas - फोटो : istock

हरे चने में होते हैं कई पोषक तत्व

काले चने की तरह, हरे चने में भी भरपूर पोषक तत्व होते हैं। हरे चने को मुख्य रूप से फलियों की श्रेणी में रखा जाता है। हरा चना फाइबर का भंडार है।  हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थ खाने से भोजन के बाद परिपूर्णता बनी रहती है और फाइबर से पाचन स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। अध्ययनों में पाया गया है कि फाइबर युक्त खाद्य आपकी आंत प्रणाली को स्वस्थ रखने में तो मदद करता है साथ ही इससे शुगर को कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखा जा सकता है। 

Benefits Of Green Chickpeas it Helps In Weight Loss and Supports Heart Health
शुगर को रखें कंट्रोल - फोटो : istock

ब्लड शुगर होता है कंट्रोल

चने अपने, ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने वाले गुणों के लिए जाने जाते हैं, यही कारण है कि हरे चने डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। मधुमेह को प्रबंधित करने में इससे मदद मिल सकती है। चने में मौजूद फाइबर और प्रोटीन, आपके ब्लड शुगर के स्तर को भोजन के बाद बहुत तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद करता है। इसके अलावा चने में मौजूद पोषक तत्व मधुमेह रोगियों की सेहत को ठीक रखने में मददगार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits Of Green Chickpeas it Helps In Weight Loss and Supports Heart Health
वजन को कैसे करें कंट्रोल - फोटो : iStock

वजन कंट्रोल रखने में सहायक

हरा चना फाइबर का भंडार माना जाता है। उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ खाने से पेट को भरा रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर भोजन के बेहतर पाचन में सहायक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ हरे चने में मौजूद फाइबर और प्रोटीन की मात्रा के कारण इसे वजन को कंट्रोल रखने वाला खाद्य पदार्थ मानते हैं। वजन नियंत्रित रहने से डायबिटीज और हार्ट दोनों प्रकार की समस्याओं में लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
Benefits Of Green Chickpeas it Helps In Weight Loss and Supports Heart Health
कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद - फोटो : iStock

हृदय रोगियों के लिए इसके लाभ

हरे चने में मैग्नीशियम और पोटेशियम भी पाया जाता है, ये हृदय स्वास्थ्य को ठीक रखने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में सहायक है। हरे चने में सिटोस्टेरॉल नामक एक पौधों पर आधारित तत्व भी होता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण में को कम करता है। रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने से हार्ट की दिक्कतों में विशेष लाभ पाया जा सकता है। आहार में चने को शामिल करके आप कई प्रकार से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed