फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: इन पांच तरह के दालों के सेवन से मिलते हैं भरपूर फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

Wed, 08 Sep 2021 08:08 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 08 Sep 2021 08:08 AM IST
विज्ञापन
benefits of dal lentils pulses Types in hindi dal khane ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा स्वस्थ आहार यानी पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना जरूरी होता है। दाल भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो संपूर्ण शारीरिक विकास में मदद करता है और शरीर की कार्य प्रणाली को सुचारू करता है। दाल विटामिन और आयरन, फोलेट, जिंक और मैग्नीशियम का महत्वपूर्ण स्रोत होता है, इसलिए इसे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही जरूरी आहार माना जाता है। वैसे तो दाल भारतीय व्यंजनों के प्रसिद्ध आहारों में से एक है, लेकिन आज के समय में फास्ट फूड का प्रचलन इतना बढ़ गया है कि भोजन में दाल का इस्तेमाल लोग कम करने लगे हैं। इसका असर युवाओं के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। इसलिए हर किसी को दालों में अपने आहार में शामिल करना ही चाहिए। आइए जानते हैं अलग-अलग प्रकार के दालों के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

benefits of dal lentils pulses Types in hindi dal khane ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मसूर दाल के फायदे 

  • इस दाल के सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और साथ ही दस्त और कब्ज की समस्या भी दूर होती है। मसूर दाल आंखों के लिए भी फायदेमंद होती है। नियमित रूप से इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है। 
benefits of dal lentils pulses Types in hindi dal khane ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चने की दाल के फायदे 

  • चना दाल के नियमित सेवन से हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। चूंकि इस दाल में वसा की मात्रा कम होती है, इसलिए इसके सेवन से शरीर में चर्बी की मात्रा को भी कम किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of dal lentils pulses Types in hindi dal khane ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

उड़द दाल के फायदे 

  • इस दाल में आयरन की मात्रा अधिक होती है और आयरन हमारे पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे खून की कमी नहीं होती है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने में भी मदद मिलती है। उड़द की दाल मजबूत हड्डियों के लिए भी जरूरी है। इसके अलावा डायबिटीज में भी यह दाल फायदेमंद होती है। 
विज्ञापन
benefits of dal lentils pulses Types in hindi dal khane ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मूंग दाल के फायदे 

  • मूंग दाल उन लोगों के लिए बहुत ही जरूरी होता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। यह गैस की समस्या को रोकने में लाभदायक होती है। इस दाल के सेवन से सुंदरता को निखारने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा डायबिटीज और दिल की बीमारियों में भी मूंग की दाल का सेवन फायदेमंद होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed