फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर का कमाल: जले कटे का निशान मिटाए, मुंहासों को करे दूर और दर्द में भी है रामबाण इलाज

Sun, 01 Nov 2020 02:06 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 01 Nov 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
benefits of camphor in hindi camphor oil home remedies in Pain, hair fall, beauty, Skin Problems
कपूर और कपूर का तेल - फोटो : Social media

कपूर के बारे में आप कितना जानते हैं? क्या आप इसके औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं? पूजा-पाठ, हवन-आरती में कपूर का प्रयोग तो अक्सर हर घरों मेंं होता है, लेकिन इसके अलावा भी कपूर कई तरह से उपयोगी है। रोजमर्रा की जिंदगी में होनेवाली कई तरह की समस्याओं का यह रामबाण उपाय होता है। कपूर में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण पाया जाता है। इस कारण यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। साथ ही त्वचा और बालों की खूबसूरती के लिए भी यह बेहद उपयोगी है। हमारे लिए कपूर और कपूर का तेल दोनों ही बहुत काम की चीज है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में:

benefits of camphor in hindi camphor oil home remedies in Pain, hair fall, beauty, Skin Problems
camphor - फोटो : Pixabay
  • कपूर के तेल को त्वचा पर लगाने से मुंहासे और फोड़े-फुंसी ठीक होने लगते हैं। यही नहीं, चेहरे या शरीर के अन्य हिस्से के पुराने दाग-धब्बों को भी यह जड़ से समाप्त कर देता है। 
  • तनाव कम करने के लिए भी कपूर का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। कपूर के तेल को माथे पर लगाने या फिर बालों में इसकी चंपी करने से तनाव कम होता है।
benefits of camphor in hindi camphor oil home remedies in Pain, hair fall, beauty, Skin Problems
hair fall - फोटो : social media

गंजेपन की समस्या में भी कपूर का तेल बालों के दोबारा उगने में मदद करता है। बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या में कपूर के तेल से मसाज करना फायदेमंद होता है। कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते हैं और मजबूत होते हैं। इसके लिए कपूर का तेल दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और आधे-एक घंटे बाद बाल धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of camphor in hindi camphor oil home remedies in Pain, hair fall, beauty, Skin Problems
camphor oil - फोटो : Pixabay

एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा कपूर का तेल डालें। इसमें पैरों को डुबोकर बैठने से आपकी एड़ियां साफ हो जाएंगी। इससे फटी एड़ियां भी जल्दी ठीक हो जाएंगी। पैरों में लगे इंफेक्शन या फंगस को भी यह दूर करता है, जबकि पैरों के दर्द में भी यह राहत देता है। 

विज्ञापन
benefits of camphor in hindi camphor oil home remedies in Pain, hair fall, beauty, Skin Problems
जले का निशान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

आपकी त्वचा पर यदि कोई जले या कटे का निशान हो तो उस हिस्से पर कपूर का तेल से निशान हल्के होते चले जाएंगे और धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे। त्वचा की अन्य तरह की समस्याओं में भी कपूर का तेल फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल आपको साफ, स्वस्थ, चिकनी और बेदाग त्वचा देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed